लखनऊ, 29 मार्च 2019: बसपा अध्यक्ष मायावती ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर चुनावी हमला करते हुए एक ट्वीट में कहा कि गठबंधन से घबराहट में प्रधानमंत्री मोदी जो बोल रहे हैं वह उनकी जातिवादी सोच और विकृत मानसिकता को दर्शा रहा है। बता दें कि सुश्री मायावती ने मेरठ में हुई भाजपा की रैली में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सपा-बसपा और रालोद गठबंधन पर की गई टिप्पणियों को लेकर एक ट्वीट में यह बात कही।
बोलें अखिलेश नफरत फैलाने वाले नहीं जानते ‘‘सराब’ और शराब में अंतर
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष किया और कहा कि ‘नफरत के नशे को बढ़ावा देने वाले ‘‘सराब और शराब’ का अंतर नहीं जानते हैं। भाजपा की मेरठ में हुई रैली में मोदी ने सपा-बसपा-रालोद गठबंधन को ‘‘सराब’ बताते हुए जनता से इसके नशे से दूर रहने को कहा।






