भाजपा ने शत्रुघ्न सिन्हा जगह कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद को पटना साहिब से अपना उम्मीदवार घोषित किया
नई दिल्ली, 30 मार्च 2019: भाजपा के बागी नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। हालांकि, वह आगामी छह अप्रैल को कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। सिन्हा ने गांधी के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की।
इस दौरान पार्टी के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मदन मोहन झा, कार्यकारी अध्यक्ष अखिलेश सिंह, विधायक दल के नेता सदानंद सिंह और राज्य के सह-प्रभारी वीरेंद्र राठौर भी मौजूद थे। मुलाकात के बाद कांग्रेस में शामिल होने और पटना साहिब से उम्मीदवारी के सवाल पर सिन्हा ने कहा कि हालात जो भी हों, लेकिन वह पटना साहिब से चुनाव लड़ेंगे।

नवरात्र के शुभ मुहुर्त और घड़ी में इसकी घोषणा होगी। शत्रुघ्न सिन्हा शुभ मुहुर्त के मद्देनजर अब नवरात्रि के पहले दिन 6 अप्रैल को कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। सिन्हा पिछले लोस चुनाव में पटना साहिब से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते थे। पिछले कुछ वर्षों से बागी रुख अख्तियार कर रखा था।
बता दें कि पिछले दिनों भाजपा ने उनकी जगह कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद को पटना साहिब से अपना उम्मीदवार घोषित किया। हाल के कुछ महीनों में सिन्हा ने कई मौकों पर कांग्रेस अध्यक्ष की तारीफ थी।






