चुनाव आयोग ने मोदी के समर्थन में बयान देने की जांच पूरी की
नई दिल्ली, 03 अप्रैल 2019: कहते है आपसी सम्बन्ध कभी ख़त्म नहीं होते, अब बात निकली है तो दूर तलाक जाएगी ही। कुछ इसी तरह के मामले में राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह आचार संहिता उल्लंघन में फंस गए, उन्होंने बयान में मोदी का समर्थन किया था।
बता दें कि चुनाव आयोग ने कहा है कि राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का समर्थन करने संबंधी बयान देकर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है। आयोग ने इस मामले में अपनी जांच पूरी कर ली है और इसके निष्कर्ष से राष्ट्रपति को जल्द ही अवगत कराया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आयोग ने मंगलवार को इस मामले में की और जांच पूरी होने की पुष्टि करते हुए बताया कि सिंह संवैधानिक पद पर आसीन हैं इसलिए आयोग अपनी जांच रिपोर्ट से राष्ट्रपति को पत्र लिख कर अवगत करायेगा। उल्लेखनीय है कि कल्याण सिंह ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं से लोकसभा चुनाव में भाजपा को जिताने की अपील की थी।
आयोग ने इसे आचार संहिता लागू रहने के दौरान संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति का राजनीतिक बयान माना है। सिंह ने अपने कथित बयान में कहा था, हम सभी लोग भाजपा के कार्यकर्ता हैं। मोदी जी दोबारा प्रधानमंत्री बनें। आयोग ने इस पर संज्ञान लेते हुए अलीगढ़ के जिलाधिकारी से मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी।






