पिछली रात मैं और मेरी पत्नी लिविंग रूम में बैठे बातें कर रहे थे और टॉपिक था –
जीवन और मृत्यु …
बातों बातों में मैंने उससे कहा कि “जीवन में कभी ऐसा समय आए जब मुझे हॉस्पिटल मे बोतलें लगी हों, मशीनों द्वारा मुझे जीवित रखा जा रहा हो……
तब तुम वो सारे कनेक्शन उखाड़ फेंकना जो मुझे ज़िंदा रखे हुए हो…
ऐसे जीने से तो मैं मर जाना पसंद करूँगा…”
मेरा इतना कहना ही था कि … बस …
पत्नी सोफे से उठी और उसने
सबसे पहले केबल टी वी डिस्कनेक्ट किया…..
फिर कम्प्यूटर…..
फिर सेलफोन…..
फिर टेबलेट और फिर एक्सबॉक्स। इसके बाद उसने मेरे मोबाइल से फेसबुक और व्हाट्सएप को अनइंस्टॉल कर दिया, wifi की मॉडेम भी स्विचऑफ …
और इस प्रकार मैं जीते जी ही मर गया !!!
Moral : कुछ भी बोलने से पहले सौ बार सोचो और महिलाओं से पंगा मत लो, क्योंकि महिलाओं का दिमाग एक अलग ही वेवलेंथ पर काम करता है!!
………………………….
लडके का बाप-: क्या करती है आपकी लडकी….?
लडकी का बाप-: Actor है Tik Tok पर…..
और आपका लडका….?
लडके का बाप: आर्मी में है PUBG में…….
…………………………..
80 साल के एक कपल क़ा स्वास्थ्य बहुत ही अच्छा था!
किसी ने पूछा – इसका क्या रहस्य है ?
चाचाजी:- हमने ‘शादी के बाद’ फैसला किया था कि जब भी झगड़ा हो तब ‘जिसका कुसूर होगा वो 5 किलोमीटर पैदल चलेगा’
औऱ.. ‘आपकी चाचीजी क़ा कुसूर होता ही नहीं है.. इसीलिये मेरी रोज़ कसरत हो जाती है!’
तो फ़िर ‘चाचीजी की तबीयत का रहस्य ?’
चाचाजी:- वो ‘पीछे-पीछे’ देखने आती है कि ‘मैं चल रहा हूं कि नहीं ?!!’
स्वस्थ रहे मस्त रहे







