नई दिल्ली, 06 अप्रैल 2019: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को एक चुनावी सभा में आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी का अपमान किया है और अपने गुरु का अपमान करना ¨हिन्दू संस्कृति नहीं है। महाराष्ट्र के चंद्रपुर में राहुल ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, भाजपा ¨हिदुत्व की बात करती है।¨हिदुत्व में गुरु सर्वोच्च होता है। वह गुरु-शिष्य परंपरा की बात करती है। मोदी के गुरु कौन हैं? आडवाणी हैं।
उन्होंने कहा कि मोदी ने आडवाणी को बाहर का रास्ता दिखा दिया (जूता मारके स्टेज से उतारा)। राहुल ने कहा, 2019 का चुनाव विचारधाराओं की लड़ाई है। कांग्रेस की विचारधारा भाईचारा, प्रेम और सौहाद्र्र की है। कांग्रेस मोदी के नफरत, क्रोध व विभाजनकारी विचारधारा पर जीत हासिल करेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि वह कांग्रेस के घोषणापत्र में किए गए वादा ‘‘न्यूनतम आय योजना’ की आलोचना से परेशान नहीं हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री पर हर व्यक्ति के बैंक खाते में 15 लाख रपए जमा करने का झूठा वादा करने का आरोप लगाते हुए कहा, 15 लाख रुपये बैंक खाते में नहीं दिए जा सकते क्योंकि अर्थव्यवस्था ध्वस्त हो जाएगी। लेकिन ‘‘न्याय’ लागू किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि यदि कुछ अमीर लोगों के बैंक ऋण माफ किए जा सकते हैं तो किसानों और जरूरतमंद लोगों के कर्ज क्यों नहीं माफ किए जा सकते? राफेल सौदे को लेकर उद्योगपति अनिल अंबानी पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा, कागज का जहाज भी नहीं बना सकने वाले व्यक्ति ने सबसे बड़ा रक्षा अनुबंध हासिल कर लिया और उसकी जेब में सीधे 30,000 करोड़ रुपये जा रहे हैं। मनरेगा का पूरा बजट एक ही व्यक्ति को दे दिया गया।






