Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    सेहत का रखना है ध्यान तो रोज खाएं दो-तीन काजू

    By April 7, 2019 Featured No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 584

    यदि आपको वास्तव में सेहत का ध्यान रखना है तो आप रोज दो -तीन काजू जरूर खाएं। यह आपको फिट रखेंगें। कहा जाता है कि काजू को ड्रायफ्रूट्स का राजा माना जाता है। स्वाद और सेहत बनाने मे वाकई काजू का कोई जोड़ नहीं है। काजू यदि रोज खाया जाए तो इसके अनेक फायदे हैं। थोड़े से काजू खाने से न सिर्फ शरीर को ऊर्जा मिलती है, बल्कि कई बीमारियां भी दूर होती है। आज हम बताने जा रहे हैं काजू खाने से होने वाले कुछ ऐसे ही फायदों के बारे में।

    यह हो सकता है फ़ायदा:

    थकान दूर करता है:

    काजू को ऊर्जा का एक अच्छा स्रोत माना जाता है। इसका कोई कुप्रभाव नहीं होता। ये अलग बात है कि इसे कम मात्रा में खाना चाहिए। कई बार आप बिना किसी परिश्रम के थकान महसूस करते हैं। आपका मूड भी अपसेट हो रहा होता है, ऐसे में दो-तीन काजू चबा लें। इससे थकान तत्काल दूर हो जाएगी।

    सेहतमंद व खूबसूरत बनाता है:

    काजू में प्रोटीन अधिक मात्रा में होता है। इसलिए इसे खाने से बाल और त्वचा स्वस्थ और सुंदर हो जाती है। ये सच है कि काजू बहुत महंगा होता है, लेकिन सौ दवाइयां खाने से अच्छा है कि आप काजू खाएं।

    कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में लाजवाब:

    काजू कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित रखता है। इसमें प्रोटीन अधिक होता है। यह जल्दी पच जाता है। गुर्दे को ताकत देता है। काजू में आयरन अधिक होता है। इसीलिए जिन लोगों को खून की कमी हो, उन्हें इसका नियमित सेवन करना चाहिए। काजू पाचन शक्ति बढ़ाता है। इससे भूख ज्यादा लगती है। आंतों में भरी गैस बाहर निकलती है।

    स्किन के लिए है वरदान:

    काजू को पानी में भिगोकर पीसकर इसका उपयोग मसाज के लिए करने पर रंगत निखरने लगती है। काजू तैलीय, शुष्क आदि हर प्रकार की त्वचा के लिए लाभप्रद होता है।

    यदि आपकी त्वचा तैलीय है तो आप काजू को रातभर दूध में भिगो दें। सुबह महीन पीसकर उसमें मुल्तानी मिट्टी, नींबू या दही की थोड़ी मात्रा मिलाकर चेहरे पर लगाएं। त्वचा धीरे-धीरे सामान्य होने लगेगी।

    दिमाग को धारदार बनाता है:

    काजू में एक प्रकार का तेल होता है, जो विटामिन-बी का खजाना है। इसी वजह से इसे तत्काल शक्तिदायक खाद्य पदार्थ माना गया है। वैसे, बादाम में भी विटामिन-बी और फोलिक एसिड होता है।

    भूखे पेट काजू खाकर शहद खाने से स्मरण शक्ति जल्दी बढ़ती है। काजू खाने से यूरिक अम्ल नहीं बनता। काजू का तेल सफेद दागों पर लगाने से धीरे-धीरे सफेद दाग मिट जाते हैं। इससे ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।

    हड्डियों को मजबूत बनाता है:

    काजू में प्रोटीन अधिक होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। काजू मसूड़ों और दांतों को स्वस्थ रखता है। आपको बता दें कि काजू में मोनो सैचुरेटड फैट होता है, जो दिल को स्वस्थ रखता है और दिल की बीमारियों के खतरे को कम करता है। काजू में एंटी ऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो कैंसर से बचाव करते हैं। काजू शरीर का वजन भी संतुलित रखता है।

    Keep Reading

    इंस्पेक्टर के बंद घर में चोरों का दुस्साहस: जेवर-नकदी लूटे, महंगी शराब गटककर पार्टी मनाई

    रामनगरी के दीपोत्सव की भव्यता पर टिकी निगाहें, 10वें आयोजन को यादगार बनाने की तैयारी

    Earth is constantly moving forward through space; along with the Sun, we too are continuing our journey through the galaxy.

    अंतरिक्ष में लगातार आगे बढ़ रही है पृथ्वी, सूर्य के साथ हमारी भी जारी है आकाशगंगा की यात्रा

    Sharmila Nasarpuri Memorial Clinic inaugurated in Sarojini Nagar; free health camp proves successful

    सरोजनी नगर में शर्मिला नसरपुरी मेमोरियल क्लिनिक का शुभारंभ, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल

    Following a controversial statement, Bageshwar Baba Dhirendra Shastri fled the scene to save himself, leaving his religious discourse (katha) behind; a video of the incident has gone viral.

    विवादित बयान के बाद बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री को कथा छोड़कर जान बचाकर भागे, वीडियो वायरल

    Ghazipur: Police raid within just 2 hours! Officers pursued the suspects behind a jewelry store robbery and opened fire; 2 suspects injured.

    गाजीपुर: सिर्फ 2 घंटे में दबिश! सर्राफा लूटने वाले बदमाशों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोली, 2 घायल

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    इंस्पेक्टर के बंद घर में चोरों का दुस्साहस: जेवर-नकदी लूटे, महंगी शराब गटककर पार्टी मनाई

    November 6, 2026
    Trump's Stern Ultimatum to Iran: 'Complete Surrender' on Nuclear Missiles—or an Attack?

    अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के परिणामों पर ईरान का कड़ा रुख, तेहरान ने समझौते की उम्मीदों पर फेरा पानी

    November 6, 2026

    रामनगरी के दीपोत्सव की भव्यता पर टिकी निगाहें, 10वें आयोजन को यादगार बनाने की तैयारी

    November 6, 2026
    It is Diwali in the country, but a difficult phase has begun for Trump...

    देश में दीपावली लेकिन ट्रम्प का बुरा दौर शुरू हो चुका है…

    November 6, 2026

    सियासी द्वेष या सपा से आज़म को अलग करने की ज़िद!

    November 6, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading