कहा, लोकसभा चुनाव के बाद उनकी पार्टी सरकार बनाएगी
नई दिल्ली, 20 अप्रैल 2019: जीत की प्रबल दावेदारी ठोकने वाले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक कैम्पेन में दावा किया कि देश के लोगों ने नरेंद्र मोदी को ‘‘दिल्ली से हटाने’ का निर्णय कर लिया है और लोकसभा चुनाव के बाद उनकी पार्टी सरकार बनाएगी।
कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन शासित कर्नाटक में चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में राहुल ने भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी ने अपने गुरु आडवाणी के साथ जो किया, इसके लिए उन्हें ‘शर्मिंदा’ होना चाहिए।
श्री गांधी ने रायचूर में रैली में कहा, ‘‘लोगों ने 2019 में निर्णय कर लिया है कि कर्नाटक में कांग्रेस और जद(एस), आंध्र प्रदेश में नायडू (चंद्रबाबू नायडू) और पूरे देश में जो भी भाजपा के खिलाफ लड़ रहे हैं वे जीतेंगे।’ गांधी ने कहा कि मोदी देश की सुरक्षा की बात करते हैं लेकिन ‘‘करोड़ों युवाओं को बेरोजगार करने से’ देश मजबूत नहीं बनता।






