लखनऊ, 22 अप्रैल 2019: बरेली में एक चुनावी रैली में जोश और जूनून के साथ जान फूंकते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा ही देश को सुरक्षा दे सकती है। देश में आतंक फैलाने वालों के सामने दीवार बनकर प्रधानमंत्री खड़ा है। उन्होंने जनता से पूंछा कि क्या देश में और जम्मू कश्मीर में अलग -अलग प्रधानमंत्री होना चाहिए। इसका फैसला आपको करना है। इतना ही नहीं, पीएम सपा-बसपा व कांग्रेस पर जमकर बरसे।
हाथी साइकिल पर सवार है:
उन्होंने कहा कि हाथी साइकिल पर सवार है और निशाने पर चौकीदार है। उन्होंने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तब आतंकियों को बल मिलता था और हिन्दुओं को ही आतंकी बनाने का ठप्पा लगाया जाता था। पहले 2014 फिर 2017 में आपने इस चौकीदार को भरपूर समर्थन दिया है। इसी सहयोग का परिणाम है कि पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। योगी आदित्यनाथ की सरकार ने यूपी में गुंडागर्दी पर प्रहार किया है। यह बातें शनिवार को पीएम ने आंवला लोस क्षेत्र के आलमपुर ज़ाफ़राबाद में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कही। इसके बाद पीएम देवचरा के एसबीआरडी कालेज मैदान पहुंचे यहां पर कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया।
सपा-बसपा-रालोद गठबंधन का चेहरा उतर गया है:
पीएम ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि दो चरण के मतदान के बाद सपा-बसपा-रालोद गठबंधन का चेहरा उतर गया है। विरोधी दल ईवीएम को गलत कह रहे हैं मगर जनता सब समझ चुकी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया दमदार सरकार को ही मानती है। देश दमदार तभी होता है जब सेना मज़बूत होती है। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा की महामिलावट की यही मानसिकता है कि यूपी में बेटियों के साथ अत्याचार चरम पर था। पश्चिमी यूपी में गुंडों ने बेटियों का जीना मुश्किल कर रखा था।
आतंकवाद हटना चाहिए या नहीं?
उन्होंने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तब आतंकियों को बल मिलता था और हिन्दुओं को ही आतंकी बनाने का ठप्पा लगाया जाता था। सपा सरकार में दुकानों व स्कूलों पर कब्जा किया गया। उन्होंने कहा कि सभी लोग मेरी जाति बताने में लगे हुए है। पीएम ने बरेली वासियों से पूछा कि आतंकवाद हटना चाहिए या नहीं? पाकिस्तानी आतंकियों को घुसकर मारना चाहिए या नहीं? सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक करनी चाहिए थी या नहीं? हमारे वीर जवानों को खुली छूट मिलनी चाहिए या नहीं।
संकल्प रैली में भाजपा शहर प्रत्याशी संतोष गंगवार,आंवला लोकसभा प्रत्याशी धमेर्ंद्र कश्यप, नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना, मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, पीलीभीत प्रत्याशी वण गाँधी, बदायूं प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य, रजनीकांत माहेश्वरी, मंत्री बीएलवर्मा, जिलाध्यक्ष रवींद्र राठौर, महानगर अध्यक्ष डा. केएम अरोरा, मेयर डा. उमेश गौतम, शाहजहांपुर विधायक कुशाग्र सागर, रामगोपाल मिश्रा, विधायक केसर सिंह, डा. डीसी वर्मा, डा. श्याम बिहारी, छत्रपाल गंगवार व राजेश मिश्रा उफऱ् पप्पू भरतौल मंच पर उपस्थित रहे।






