नई दिल्ली, 28 अप्रैल 2019: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को बालासोर जिले में एक रैली में कहा कि मतदाताओं से वादा किया कि उनकी पार्टी के सत्ता में आने पर किसानों के फायदे के लिए नया कानून बनाया जाएगा।
श्री गांधी ने बालासोर जिले के रेमुना में परिवर्तन संकल्प समावेश को संबोधित करते हुए कहा कि प्रस्तावित कानून में इस बात का प्रावधान होगा कि कर्ज नहीं चुकाने वाले किसानों को जेल नहीं भेजा जाएगा।
उन्होंने कहा कि क्यों बैंक का कर्ज अदा नहीं करने वाले किसानों को जेल भेजा जाता है, जबकि नीरव मोदी तथा विजय माल्या जैसे बड़े व्यावसायियों को बैंकों के करोड़ों रुपये गबन करने के बाद भी देश छोड़ने की इजाजत दे दी जाती है जो विदेशों में विलासिता की जिंदगी जी रहे हैं।
समस्तीपुर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘‘न्याय योजना’ को गरीबी पर सर्जिकल स्ट्राइक बताते हुए शुक्रवार को कहा कि मध्यम वर्ग के वेतन भोगी लोगों को इससे डरने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि इसका भुगतान उस रकम से किया जाएगा, जो नरेंद्र मोदी की मदद से अनिल अंबानी जैसे चोरों ने लूटी है।






