Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया»Crime News

    कहीं कोई अंदर का तो नहीं?

    By May 2, 2019 Crime News No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 791

    श्रीलंका में हुए सीरियल ब्लास्ट से भारत को चिंतित होने की वाकई जरुरत है। हमला कही भी हो उसकी निंदा जरुरी बेहद है, अब भारत की सुरक्षा के लिए सर्वाधिक चिंता की बात है कि पिछले सप्ताह श्रीलंका की राजधानी कोलंबो सहित कई नगरों में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों के तार भारत के केरल से जुड़ गए हैं। इस हमले में आईएस का हाथ साबित हो रहा है, जिसके बारे में कहा जा रहा था कि इराक और सीरिया से उसके पांव उखड़ गए हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अपनी जांच के सिलसिले में केरल के कासरगोड और पल्लकड़ में बीते रविवार को छापे मारे।

    श्रीलंका पुलिस का मानना है कि एक आत्मघाती हमलावर मोहम्मद हाशिम का भारत के कई राज्यों में आना-जाना रहा है। एनआईए ने इसी पृष्ठभूमि के आधार पर छापेमारी की। माना जा रहा है कि छापों में मोबाइल फोन, सिम कार्ड, मेमरी कार्ड, पेन ड्राइव, मलयालम और अरबी में लिखी डायरियों के साथ विवादित इस्लामी प्रवचनकर्ता जाकिर नाईक की पुस्तकें और धार्मिक भाषणों वाली डीवीडी बरामद हुई हैं। बांग्लादेश में आतंकी घटनाओं के बाद जाकिर को भारत छोड़ना पड़ा। फिलहाल उसने मलेशिया में शरण ले रखी है।

    सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि श्रीलंका में हुए बम विस्फोट इस दृष्टि से भी भारत की सुरक्षा के लिएपरेशानियां पैदा कर सकते हैं कि हमले के लिए मुख्य रूप से जिम्मेदार आतंकी समूह नेशनल तौहीद जमात (एनटीजे) वैचारिक रूप से तमिलनाडु तौहीद जमात से प्रेरित है। यह संगठन कट्टरपंथी विचार बहावी का प्रचार-प्रसार करता है, और इसे सऊदी अरब धन मुहैया कराता है। हालांकि इस संगठन की प्रकृति और कार्यपण्राली को ऊपरी तौर पर देखने से इसे आतंकी नहीं कहा जा सकता लेकिन इसके माध्यम से जो धर्म प्रचार हो रहा है, उसकी परिणति जेहाद के रूप में सामने आ रही है।

    चिंता की बात यह भी है कि बहावी विचारधारा का मुख्य स्रोत सऊदी अरब का समर्थन अमेरिका और पश्चिमी देश करते हैं। जाहिर है कि इससे आतंकवाद के विरुद्ध नियंतण्र लड़ाई की धार कुंद हो रही है। अमेरिका द्वारा कुछप्रमुख देशों को ईरान से तेल आयात नहीं करने के आदेश को भी इसी आलोक में देखा जा रहा है।

    ईरान से तेल आयात नहीं करने का आशय सऊदी अरब से तेल खरीदना है। प्रकारांतर में इस अमेरिकी नीति की अंतिम परिणति जेहादी आतंकवाद को ही मजबूत करेगी जो सऊदी अरब के बहावी आंदोलन से ओत प्रोत है। यह खतरा बड़ा है इसलिए भारत को अपनी सुरक्षा को चाक-चौबंद रखने के लिए ऐसे संगठनों को प्रतिबंधित करना होगा जो धर्म के नाम पर जेहाद का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। 

    Keep Reading

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    Daughters did not attend father's funeral... watched the final farewell via video call after sending just ₹5,100!

    बाप के अंतिम संस्कार में नहीं आईं बेटियां… सिर्फ 5100 रुपये भेजकर वीडियो कॉल पर देखा अंतिम विदाई!

    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Films with big budget and star cast flopped in front of Hanuman Ansh.

    हनुमान अंश के सामने बड़े बजट और स्टार कॉस्ट वाली फिल्में धड़ाम

    September 1, 2026
    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    September 1, 2026

    अराइया गिर: जंगल के बीच एक सुकून भरी छुट्टी

    August 31, 2026
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading