गर्मी के मौसम में एनर्जी बनाए रखने के लिए टेस्टी और ठंडे ड्रिंक्स की जरूरत पड़ती है। यह लू और डिहाइड्रेशन से भी बचाए रखते हैं। इस समय बाजार में भरपूर मात्रा में लीची और नीबू आ रहे हैं। ऐसे में आप लीची-लेमनेड ड्रिंक बना सकती हैं। लीची-लेमनेड ड्रिंक बहुत ही टेस्टी तो होता ही है साथ ही ये स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। इसे आसानी से घर पर तैयार किया जा सकता है। लीची-लेमनेड ड्रिंक बनाने की विधि ..!
सामग्रीः

-
लीची - 20 -
नींबू का रस - 2 बड़ा चम्मच -
चीनी स्वादानुसार -
3 पुदीने की पत्तियां

विधिः
- सबसे पहले लीची की गुठलियां निकालकर अलग कर दें और लीची को मिक्सी में पीस लें।
- अब एक बर्तन में पानी, नींबू का रस और चीनी मिलाएं। चीनी अच्छी तरह घुल जाए तो पानी को छान लें।
- पानी के इस मिक्चर में लीची के पेस्ट को मिक्स करें। लीची-लेमनेड ड्रिंक बनकर तैयार हैं।
- आप इसे ज्यादा ठंडा करने के लिए फ्रिज में भी रख सकती हैं या फिर बर्फ के टुकड़े डालकर सर्व करें।







