लखनऊ, 04 मई 2019: सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) द्वारा ‘ओपेन डे समारोह’ का भव्य आयोजन विद्यालय के सजे-धजे प्रांगण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं की बौद्धिक एवं कलात्मक प्रतिभा देखकर प्रभावित हुए।
एक ओर जहाँ छात्रों ने इंग्लिश स्पीकिंग, मेन्टल मैथ्स, साइंस एक्सपेरीमेन्ट्स, मोरल वैल्यूज, एटीक्वेट एण्ड मैनर्स, सेल्फ एक्सप्रेशन, रेसीटेशन, हेल्थ एण्ड हाईजीन आदि विभिन्न विधाओं में अपने ज्ञान-विज्ञान का प्रदर्शन किया तो वहीं दूसरी ओर योगा, ताईक्वाण्डो, चित्रकला, गीत-संगीत आदि में अपने हुनर का जोरदार प्रदर्शन किया।
इसके अलावा, समारोह में बच्चों के लिए पपेट शो, प्ले जोन, डेन्टल चेकअप का आयोजन किया गया था, साथ ही साथ छात्रों की माताओं ने भी कुकिंग, ड्राइंग, कम्प्यूटर आदि रोचक प्रतियोगिताओं में अपने हाथ आजमाये।
इस अवसर पर अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षा के माध्यम से ऐसे प्रयास किये जा रहे है जिसके द्वारा प्रत्येक बालक ईश्वर की शिक्षाओं का पालन करें और इस बात को आत्मसात कर सकें कि मानव जाति की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है।







