लखनऊ, 09 मई 2019: सिटी मोन्टेसरी स्कूल के 3000 से अधिक शिक्षक/शिक्षिकाएं 10 मई को प्रातः 7.00 बजे से ‘चरित्र निर्माण मार्च’ निकालकर चारित्रिक उत्थान का अलख जगाकर नैतिक उत्थान की पुरजोर अपील करेंगे। शिक्षकों का यह मार्च गोमती नगर एक्सटेंशन स्थित मकदूमपुर पुलिस चौकी से प्रारम्भ होकर सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम तक जायेगा।
मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इस ‘चरित्र निर्माण मार्च’ का उद्देश्य भावी पीढ़ी में चारित्रिक उत्कृष्टता एवं नैतिक व आध्यात्मिक उत्थान का अलख जगाना है, साथ ही समाज को यह संदेश देना है कि चारित्रिक व नैतिक उत्थान के बगैर आदर्श समाज की परिकल्पना साकार नहीं हो सकती है।
उन्होंने कहा की इण्डिया टुडे मैगजीन के एडीटर (रिसर्च), श्री अजीत कुमार झा इस अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे।







