बोले दो करोड़ रोजगार की बात करने वाले अब कर रहे पकौड़ों की बात
लखनऊ, 10 मई 2019: सिरसा में एक रैली को सम्बोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि ‘‘जनता हमारी मालिक है, जनता हमें जो आदेश देगी, हम उस आदेश को मानेंगे। हम अपने मन की बात नहीं करेंगे, बल्कि जनता के मन की बात सुनेंगे।
उन्होंने कहा कि 2019 में देश में दो बजट आएंगे, राष्ट्रीय बजट और खेती के लिए अलग से बजट। उन्होंने कहा कि सिरसा ही नहीं पूरे देश के किसानों के कर्ज माफ होंगे। राहुल गांधी ने सवालिया अंदाज में कहा कि नरेंद्र मोदी ने पांच साल पहले 2 करोड़ रोजगार का वादा किया, क्या जनता को रोजगार मिला?
राहुल गांधी बृहस्पतिवार को स्थानीय दशहरा ग्राउंड में सिरसा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर के पक्ष में रैली को संबोधित कर रहे थे। राहुल गांधी ने हरियाणा में बढ़ रहे ड्रग्स पर चिंता जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा। उन्होंने कहा कि ‘‘वे प्रधानमंत्री से पूछना चाहते हैं कि ड्रग्स की समस्या को लेकर उन्होंने क्यों कोई कदम नहीं उठाया?’







