Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    आतिस तासीर के शरारती लेख भी भारत की एकता और अखंडता नहीं तोड़ सकते

    By May 15, 2019 इंडिया 2 Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 827
    डॉ दिलीप अग्निहोत्री
    पाकिस्तानी पत्रकार द्वारा नरेंद्र मोदी की आलोचना समझ भी आती है, उंसकी मनोदशा को समझा जा सकता है, कुछ दिन पहले ही आतंकवाद के मसले पर पाकिस्तान विश्व में अलग थलग पड़ गया। विश्व समुदाय में पाकिस्तान के खिलाफ विभाजन हो गया। पाकिस्तान के पत्रकार द्वारा नरेंद्र मोदी पर तोहमत लगाना स्वभाविक था। लेकिन टाइम पत्रिका में प्रकाशित उसके लेख पर कांग्रेस का खुश होना हैरान करने वाला है।
    पाकिस्तानी मूल के आतिश ताहिर को भारत से नफरत विरासत में मिली है। यह किसी का आरोप नही, बल्कि उसके एक लेख से प्रमाणित हुआ था।
    दो हजार ग्यारह में उसका एक लेख द वॉल स्ट्रीट जर्नल में प्रकाशित हुआ था। इसमें उसने भारत की बहुत आलोचना की थी। उसने यह बताने का प्रयास किया था कि अब्बा भारत से नफरत क्यों करते थे। यही लेख का शीर्षक था। इसमें भारत को खराब दिखाने का उसे भरपूर मौका मिला, उसने बहुत से मनगढ़ंत आरोप भी लगाए थे। ये बात अलग है कि उसके पिता पाकिस्तान में खुद हिंसा के शिकार हुए थे। उसने अमेरिका की पत्रिका में नरेंद्र मोदी पर लेख लिखा है। इसे कवर स्टोरी बनाया गया, इसका शीर्षक ही उसकी शरारत को उजागर करता है। नरेंद्र मोदी को इंडियाज डिवाइडर इन चीफ बताया गया। इसमें प्रमाणिक तथ्यों का नितांत अभाव है।
    नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद सम्मान वापसी अभियान चलाया गया था। इस अभियान के सूत्रधारों का कहना था कि भारत मे असिष्णुता बढ़ गई है, किसी को भारत मे खतरा नजर आने लगा, कानून व्यवस्था से जुड़े कुछ मामले सामने आए। नरेंद्र मोदी ने गाय के नाम पर होने वाली हिंसा को निंदनीय बताया। उन्होंने राज्य सरकारों से कहा कि ऐसा करने वालों के खिलाफ कठोर करिवाई की जाए। करिवाई की भी गई। ऊना के बाद गुजरात में कोई ऐसी घटना नहीं हुई। इस दौरान अफजल गैंग भी आ गया। जेएनयू की नारेबाजी भी आपत्तिजनक थी। इसमें कांग्रेस व कम्युनिस्ट पार्टी के शीर्ष नेता भी पहुंच गए थे।
    टाइम के लेख में इन्हीं सबको तूल दिया गया। विपक्ष के नेताओं को मोदी विरोधी बयानों का तो जैसे अघोषित संग्रह बना दिया गया।
    इस लेख में उजागर आतिश की नफरत गौरतलब है। वह लिंचिंग और गाय के नाम पर हुई हिंसा की चर्चा करता है, लेकिन इन घटनाओं को रोककर हमारा समाज कैसे सौहार्द के साथ रहता है, उंसकी चर्चा नहीं कि गई। ठीक भी है, पाकिस्तान के पत्रकार इस भावना को समझ भी नहीं सकते। आतीश तासीर कहता है कि   गाय को लेकर मुसलमानों पर बार बार हमले हुए और उन्हें मारा गया। एक भी ऐसा महीना न गुजरा हो जब लोगों के स्मार्टफोन पर वो तस्वीरें न आई जिसमें गुस्साई हिन्दू भीड़ एक मुस्लिम को पीट न रही हो। कुछ घटनाओं को लेकर ऐसा महौल साजिश के तहत बनाया गया था।
    कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं और प्रगतिशील लेखकों ने इसे तूल दिया था। ये सभी लोग नरेंद्र मोदी के प्रति नफरत में इतना भरे थे कि इन्होंने भारत की छवि को खराब करने में भी संकोच नहीं किया। आतिश ने इन्हीं सब बातों का उल्लेख कर दिया। वह यहीं तक नहीं रुका।  उत्तर प्रदेश में भाजपा के चुनाव जितना भी उसे नागवार लगा। वह लिखता है कि भगवा पहनने वाले और नफरत फैलाने वाले एक महंत को मुख्यमंत्री बना दिया गया। लेकिन आतिश ने यह नहीं बताया कि योगी आदित्यनाथ के शासन में दंगे नहीं हुए। लेख में सिख दंगों और गुजरात दंगों का भी उल्लेख है। लेकिन आतिश पत्रकार नहीं बल्कि नेता के अंदाज में दिखाई देता है। वह सिख दंगे के लिए कांग्रेस के लोगों को क्लीन चिट देता है, लेकिन गुजरात दंगे के लिए मोदी को गुनहगार बताता है। इसी से उसके उद्देश्य को समझा जा सकता है।
    इतना ही नहीं वह कांग्रेस सरकारों पर कोई प्रतिकूल टिप्पणी नहीं करता, कांग्रेस नेताओं द्वारा मोदी पर अमर्यादित बयान का उल्लेख नहीं करता, लेकिन नरेंद्र मोदी के कामकाज पर तीखी टिप्पणी करता है। वह कहता है कि नरेंद्र मोदी ने हिन्दू और मुसलमानों के बीच भाईचारे की भावना को बढ़ाने के लिए कोई इच्छा नहीं जताई। यह बयान उंसकी नरेंद्र मोदी और भाजपा के प्रति नफरत को रेखांकित करता है।
    लेख में कहा गया है कि नरेंद्र मोदी का सत्ता में आना इस बात को दिखाता है कि भारत में जिस कथित उदार संस्कृति की चर्चा की जाती थी वहां पर दरअसल धार्मिक राष्ट्रवाद, मुसलमानों के खिलाफ भावनाएं और जातिगत कट्टरता पनप रही थी। यह लाइन भारत की छवि खराब करने वाला है। वह जैसी स्थिति दिखा रहा है, वह पाकिस्तान में हो सकती है। ऐसा लगता है कि आतंकवाद पर पाकिस्तान की फजीहत का वह बदला निकाल रहा है।
    इसलिए कांग्रेस का इस लेख पर खुश होना आपत्तिजनक है। कांग्रेस इस लेख पर गदगद है। आतिश की मुरीद हो गई। उसने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पहले अंग्रेजों को भगाया था और मोदी को हटाएगी। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पत्रिका का मुख्य पृष्ठ शेयर किया। कहा कि मोदी जी की परिभाषा फूट डालों और राज करो। जबकि चर्चा तो यह होनी चाहिए कि कांग्रेस द्वारा मोदी पर किये गए हमलों को इस लेख में जगह कैसे मिली। लेकिन कांग्रेस ने इस पत्रिका के एक अन्य लेख पर कोई टिप्पणी नहीं की। उसमें नरेंद्र मोदी की आर्थिक नीतियों की तारीफ की गई है।
    पत्रकार इयान ब्रेमर ने लिखा है कि मोदी ही वो शख्स है जो भारत के लिए डिलीवर कर सकते हैं। भारत ने मोदी के नेतृत्व में चीन, अमेरिका और जापान से अपने रिश्ते तो सुधारे है। उनकी घरेलू नीतियों की वजह से करोड़ों लोगों की जिंदगी में सुधार आया है। जीएसटी लागू करने के लिए मोदी की सराहना की गई। इसने भारत की जटिल टैक्स व्यवस्था को सरल और सहज कर दिया। मोदी ने देश में बुनियादी ढांचे में जमकर निवश किया है। नई सड़कों का निर्माण, हाईवे, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और एयरपोर्ट ने देश की दीर्घकालीन आर्थिक संभावनाओं में आशा का संचार कर दिया है। इस लेख में तथ्यों के आधार पर नरेंद्र मोदी के कार्यो की प्रशंसा की गई है। कांग्रेस इस पर मौन है। जिस लेख में मोदी पर राजनीतिक अंदाज में आरोप लगाए गए, उन्हें लेकर कांग्रेस खुश है।

    Keep Reading

    जानो तो बुद्ध की सहजता सबसे सहज वरना अति जटिल

    Inferno on the Return from Vaishno Devi: A Family Wiped Out in an Instant on the Alwar Expressway

    वैष्णो देवी से लौटते वक्त आग का तूफान: अलवर एक्सप्रेसवे पर एक पल में खत्म हुआ परिवार

    भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन: स्वच्छ भविष्य की ओर एक ठोस कदम

    In Paris, fragrance is bottled; in Banaras, the fragrance is in the very air—and that is a truly wonderful feeling.

    पेरिस में खुशबू बोतल में होती है, और बनारस में खुशबू हवा में है यह बहुत अच्छा अहसास है

    936 Youths Receive Appointment Letters in UP Police; Declare: "Yogi Has Broken the Back of Corruption!"

    यूपी पुलिस में 936 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, बोले- योगी ने तोड़ी भ्रष्टाचार की कमर!

    Early Detection of Oral Cancer via AI: Recognized by the Government of India!

    एआई से ओरल कैंसर की शुरुआती पहचान, भारत सरकार ने दी मान्यता!

    View 2 Comments

    2 Comments

    1. Kiersten on May 17, 2019 10:20 am

      Hi there! This article could not be written any better!
      Reading through this post reminds me of my previous roommate!
      He continually kept talking about this. I am going to send this post to him.
      Pretty sure he will have a great read. Thanks for sharing!
      Hi, i read your blog from time to time and i own a similar
      one and i was just wondering if you get a lot of spam responses?
      If so how do you stop it, any plugin or anything you can recommend?
      I get so much lately it’s driving me mad so any assistance is
      very much appreciated. It’s perfect time to make some plans for the future and it’s time to be happy.
      I’ve learn this post and if I may I wish to counsel you
      few interesting issues or suggestions. Maybe you can write
      next articles regarding this article. I wish to read even more things
      approximately it! http://goodreads.com

      Reply
    2. anchortext on May 19, 2019 10:42 pm

      Use professional rug cleaning services from some cleaner London at the very least
      three times a year. Anyone who’s have you been relocated from
      the rented condo or possibly a leased house knows it.
      These tools may be used as both a drill aand a screwdriver, as both a drill
      bit and screwdriver attachment works extremely well thbat tools are generally both forward andd reverse operational.

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    जानो तो बुद्ध की सहजता सबसे सहज वरना अति जटिल

    April 30, 2026
    From the Tennis Court to the World of AI: Elysia Nicolas Launches ‘BookKards’ in Collaboration with Meta India

    टेनिस कोर्ट से AI की दुनिया तक: Eylsia Nicolas ने Meta India के साथ मिलकर लॉन्च किया ‘BookKards’

    April 30, 2026
    Inferno on the Return from Vaishno Devi: A Family Wiped Out in an Instant on the Alwar Expressway

    वैष्णो देवी से लौटते वक्त आग का तूफान: अलवर एक्सप्रेसवे पर एक पल में खत्म हुआ परिवार

    April 30, 2026
    Joke of the Day: Trump's Mess

    जोक ऑफ़ द डे : ट्रम्प का रायता

    April 30, 2026

    भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन: स्वच्छ भविष्य की ओर एक ठोस कदम

    April 30, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading