नई दिल्ली, 18 मई 2019: एक खबर के मुताबिक फ्रांस की सरकारी स्वास्य निगरानी संस्थान ने इस सप्ताह कहा है कि एलईडी लाइट की नीली रोशनी से आंख के रेटीना को नुकसान हो सकता है और प्राकृतिक रूप से सोने की प्रक्रिया बाधित हो सकती है।
फ्रांसीसी एजेंसी खाद्य, पर्यावरण और व्यावसायिक स्वास्य तथा सुरक्षा ने एक बयान में चेतावनी दी है कि नए तय पहले की चिंताओं की पुष्टि करते हैं कि एक तीव्र और शक्तिशाली प्रकाश फोटो-टॉक्सिक होता है और यह रेटिना की कोशिकाओं को कभी सही नहीं होने वाली हानि पहुंचा सकता है तथा दृष्टि की तीक्ष्णता को कम कर सकता है।
एजेंसी ने 400 पृष्ठों की एक रिपोर्ट में सिफारिश की है कि भले ही ऐसे स्तर घर या कार्यस्थल के वातावरण में शायद ही कभी मिले हों फिर भी तीव्र जोखिम के लिए अधिकतम सीमा को संशोधित किया जाना चाहिए।








1 Comment
I think the admin of this website is really working hard
in favor of his web site, as here every information is
quality based data.