लखनऊ, 20 मई 2019: परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वालों का सम्मान अनेक संस्थाओं के द्वारा किया जाता है। लेकिन गोमतीनगर लखनऊ के आद्या ब्रह्मदेव सेवा संस्थान ने प्रथम स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों को सम्मानित किया गया। इसी के साथ विद्यर्थियो को पंडित तारक नाथ त्रिपाठी शिक्षा संकल्प पुरष्कार प्रदान किया गया।

संस्थान के सचिव और सम्मान समारोह के संयोजक डॉ ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बच्चों को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने में अभिभावकों की भूमिका भी महत्वपूर्ण होती है। इसको ध्यान में रखकर यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें राघव के अभिभावक महेंद्र व मीनाक्षी, अंकिता के मनोज व मीना, सूरज के हीरालाल व सुनीता,रोशनी के सुनील व शकुंतला, रेशमा के बाली व सरोज को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के संरक्षक प्रो बटेश्वर नाथ त्रिपाठी,अध्यक्ष सुधीर त्रिपाठी, नीलकमल त्रिपाठी सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे।






