लखनऊ, 28 मई 2019: गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति की ओर से आज विशेषज्ञों की बैठक आयोजित की गई। इसमें गोमतीनगर को स्मार्ट बनाने पर विचार विमर्श किया गया। विशेषज्ञों ने यातायात, सोलर ऊर्जा, मवेशियों को बाहर बसाने,स्वच्छता, आदि से संबंधित सुझाव दिए।
महासचिव डॉ राघवेंद्र शुक्ल ने बताया कि ये सुझाव लखनऊ के सांसद व केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को सौंपे जायेगें। संगोष्ठी की अध्यक्षता न्यायमूर्ति धर्मपाल अरोड़ा ने की। इस अवसर पर पुर पुलिस महानिरीक्षक आरकेएस राठौर, यज्ञदेव पंडित,डॉ आरसी मिश्रा,डॉ दिलीप अग्निहोत्री, डॉ भारत सिंह, विनोद तिवारी सहित अनेक स्थानीय लोग मौजूद थे।






