जताया प्रधानमंत्री के प्रति आभार
नई दिल्ली, 02 जून 2019: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि देश की सुरक्षा और जनता का कल्याण मोदी सरकार की प्रमुख प्राथमिकताएं हैं। शाह ने शनिवार को गृह मंत्रालय का कार्यभार संभाला। गृह मंत्रालय के लिए दो नव नियुक्त राज्य मंत्रियों जीके रेड्डी और नित्यानंद राय ने भी शनिवार को कार्यभार संभाला। शाह ने कहा कि वह इन सभी प्राथमिकताओं को अमली जामा पहनाने का भरपूर प्रयास करेंगे।
https://youtu.be/q1jkhIl3Fd0
उन्होंने ट्वीट किया, ‘देश की सुरक्षा और जनता का कल्याण मोदी सरकार की प्राथमिकताएं हैं। मोदी के नेतृत्व में मैं इन सभी प्राथमिकताओं को पूरा करने का भरपूर प्रयास करूंगा।’ इतने संवेदनशील मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपने के लिए शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा, ‘आज मैंने भारत के गृहमंत्री का कार्यभार संभाल लिया। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभारी हूं कि उन्होंने मुझमें भरोसा जताया।’’







