लखनऊ,18 जून 2019: अंतर्राश्ट्रीय योग दिवस पर यूएन द्वारा घोषित विषय ‘गुरुओं के साथ योग के अनुरूप विश्विद्यालय मार्ग’ हनुमान सेतु के निकट स्थित योग संस्थान के उपचार केन्द्र और नये खुले योगा स्टूडियो में 20 जून से चार दिवसीय निःशुल्क योग शिविर आयोजित किया जा रहा है।
सुबह साढ़े छह से साढे़ 10 बजे तक और शाम को साढ़े चार से साढ़े सात बजे तक चलने वाले शिविर के बारे में निदेशक अरुणा शर्मा ने बताया कि दोनों सत्र में गुरु सुधीर शर्मा व आचार्य आरके अवस्थी, जितेन्द्र अवस्थी, मुकुन्द गोस्वामी, कृश्णा बाजपेयी, प्रेरणा दीवान, श्वेता त्रिपाठी, पूनम मिश्रा, कविता वर्मा व भावना कश्यप इत्यादि अन्य प्रशिक्षक ध्यान, सूक्ष्म व्यायाम आत्मसाक्षात्कार, प्राणायाम के संग जुम्बा फिटनेस आदि का प्रशिक्षण रवायती गुरु-शिष्य परम्परा में देंगे।
इसके अतिरिक्त शिविरार्थी एक्यूप्रेशर, प्राकृतिक चिकित्सा, आर्गेनिक इण्डिया व खादी उत्पादों के स्टालों का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि लगभग 60 पुराने योग संस्थान में योग के प्रति नई पीढ़ी व युवाओं को आकर्शित करने के लिये युवा निदेशक सौमिल योगा टर्मिनस में नये कलेवर में ट्रेनिंग देंगे। निशुल्क शिविर में पंजीकरण के लिए योग संस्थान के मोबाइल नम्बर- 992425096 या 9415542708 पर कराया जा सकता है। संस्थान में असाध्य रोगों के उपचार के लिए प्रतिदिन डेढ़-दो सौ लोग आकर लाभ उठाते हैं।







