एसपी को हटाया जाए: अनिल कुमार
पटना, 19 जून 2019: सीवान में महिला कांस्टेबल स्नेहा हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर आज जनतांत्रिक विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार ने पार्टी कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन बुलाया। इसमें महिला कांस्टेबल के पिता विवेकानंद मंडल और भाई नितेश मंडल भी मौजूद रहे। उनकी मौजूदगी में अनिल कुमार ने सीवान के एसपी पर स्नेहा को गायब करने का आरोप लगाया और कहा कि पुलिस ने मामले को रफा – दफा करने के लिए स्नेहा के परिजनों को किसी और की लाश सौंप दी।
आनन – फानन में परिवार के लोगों पर अंतिम संस्कार का दवाब बनाया और अब उनके परिजनों को धमकाया जा रहा है। इसलिए हम इस मामले में उनके परिजनों के साथ निश्पक्ष जांच सीबीआई से कराने की मांग करते हैं। साथ ही जांच होने तक सीवान के एसपी को वहां से हटकार मुख्यालय भेजने की भी मांग करते हैं, ताकि वे जांच को प्रभावित न कर सकें।
कुमार ने इस मामले में कई सवाल खड़े किये और कहा कि बिहार में सुशासन की सरकार कहां गायब हो गई। बिहार में हमारी बेटियां गायब हो रही है। उनके साथ दुष्कर्म हो रहा है। लेकिन नीतीश कुमार की अंतर्रात्मा कब जगेगी। उन्होंने कहा कि जब 29 तारीख को स्नेहा ने अपने परिजनों से बात की। तब तक उसके पास कोई कारण नहीं था आत्महत्या का, लेकिन दो दिन बाद पुलिस कहती है कि उसने आत्म हत्या कर ली। क्या 26 साल की युवती 55 साल की हो सकती है।
उन्होंने फोटो दिखाते हुए यह सवाल खड़े किये। उनके कुलीग का कहना था कि उसके कमरे से खून निकल रहे थे, तो हम एसपी से पूछना चाहते हैं कि फांसी के फंदे पर लटकने के बाद खून कैसे से निकलने लगा और क्यों नहीं पोर्स्टमार्टम से पहले उसके परिजनों क्यों नहीं बुलाया। जनतांत्रिक विकास पार्टी मानती है कि यह आत्महत्या नहीं है। यह सीवान एसपी की करतूत है और हमें आशंका है कि उसका अपहरण कर अज्ञात जगह पर रखा गया है। इसलिए सीआईडी से मामले की जांच संभव नहीं है। क्योंकि एक एसपी की जांच एक दरोगा कैसे करेगा। इसलिए हमारी मांग है सीबीआई जांच की, उसमें जो सामने आयेगा हम मान लेंगे। स्नेहा के परिजनों को कोई मुआवजा नहीं चाहिए, बस नीतीश कुमार जिस न्याय के साथ विकास की दुहाई देते हैं, वही न्याय चाहिए।






