नहीं किया जा रहा है सुरक्षा मानकों का पालन
लखनऊ,27 जून 2019: यह तस्वीर लखनऊ के आशियाना के पराग के पास बने कूड़ा घर के पास बनी पानी की टंकी की है जहाँ पर तीन मजदूर बगैर सेफ्टी बेल्ट के टंकी की सबसे टॉप चोटी पर काम कर रहे है।

अगर इनसे जरा भी चूक हो जाये तो कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है, बता दें कि सुरक्षा मानकों का पालन न करना भी इनको भारी पड़ सकता है!
सवाल यह उठता है कि इतने हादसों के बाद भी ठेकेदार और ज़िम्मेदार अधिकारी जानते समझते हुए भी बगैर किसी सुरक्षा उपकरण के इस जान जोखिम में डालने वाले काम की इजाजत कैसे दे देते है?

गौर करने वाली बात यह है कि यदि इस काम में ज़रा भी चूक हो जाये और किसी की जान चली जाये तो कौन ज़िम्मेदार होगा?







