Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 18
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    नफरत की नींव पर टिका था महागठबंधन

    By June 28, 2019 Current Issues 3 Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 612
    डॉ दिलीप अग्निहोत्री
    गठबन्धन के मामले में सपा बसपा की फितरत में ज्यादा अंतर नहीं है। लेकिन यह उम्मीद नहीं थी कि इस बार दोनों की दोस्ती छह महीने में ही दम तोड़ देगी। कुछ दिन पहले ही तो ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे की तर्ज पर दलीलें पेश की जा रही थी। उत्तर प्रदेश में एक तरफ जीत का पैगाम दिया जा रहा था। मायावती को प्रधानमंत्री बनने का सपना दिखाया जा रहा था। बदले में मायावती अखिलेश को मुख्यमंत्री का पद रिटर्न गिफ्ट के तौर पर दे रहीं थी। चुनाव परिणाम आये तो सपनों का यह महल ताश के पत्तों की तरह ढह गया। फिर दोनों पार्टियों के रिश्तों की सच्चाई दिखाई देने लगी। जिसमें शीर्ष से लेकर जमीन तक तक केवल नफरत थी। एक दूसरों के प्रति अमर्यादित टिप्पणी थी, एक दूसरे पर गंभीर आरोप थे, बुआ बबुआ के संबोद्धन में केवल व्यंग और तंज था। नफरत का यह दौर उत्तर प्रदेश में इतना लंबा चला था कि इस भूलना यहां के लोगों के लिए संभव ही नहीं था। गेस्ट हाउस कांड तो इस अध्याय की पराकाष्ठा के रूप में मौजूद था।
    जो बातें पत्थर की लकीर बन चुकी थी, उसे झुठलाने का प्रयास किया गया था। उस पर एक प्रकार का आवरण लगाया गया था। लेकिन चुनाव परिणाम की आंधी ने उसे दूर फेंक दिया। फिर सच्चाई सामने आ गई। अखिलेश यादव ने आवरण के पीछे की सच्चाई को समझने का प्रयास ही नहीं किया। ऐसा लग रहा था जैसे गठबन्धन के लिए वही उतावले है। जबकि मायावती ने पहले ही कहा था कि वह न किसी की बुआ है न कोई उनका भतीजा। सम्मानजनक सीट मिलेगी तभी समझौता किया जाएगा। इस बयान के बाद अखिलेश को समझना चाहिए था कि बसपा गठबन्धन नहीं बल्कि सौदा करना चाहती है। तब संख्या बल के हिसाब से बसपा कमजोर थी। लेकिन मायावती ने ऐसा व्यवहार किया जैसे गठबन्धन की जरूरत बसपा को नहीं सपा को है।
    अखिलेश के बयान व भी इस तथ्य को मजबूत बना रहे थे। उनका कहना था कि कम सीट पर भी सपा समझौता करेगी। इसके बाद उनके पूरे परिवार ने बसपा प्रमुख का सम्मान किया। बदले में बुजुर्ग मुलायम सिंह को यह सब नसीब नहीं हुआ। इसका नुकसान भी सपा को ही उठाना पड़ा। यह सही है कि कभी बसपा से मुलायम सिंह ने भी समझौता किया था। लेकिन बदले में तब उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी मिली थी। अखिलेश को समझौते से कुछ भी हासिल नहीं हुआ।
    अखलेश यादव चुनाव परिणामों की समीक्षा ही करते रहे, मायावती ने अपना फैसला भी सुना दिया। उन्होंने कहा कि सपा के साथ मिलकर भाजपा का मुकाबला नहीं किया जा सकता। इसलिए सपा के साथ गठबन्धन समाप्त किया जाता है। बसपा अब सभी चुनाव अकेले ही लड़ेगी। इतना ही नहीं मायावती ने सपा के आधर पर प्रहार करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि यादव मतदाताओं पर अब सपा का नियंत्रण नहीं रह गया है। अन्यथा अखिलेश की पत्नी व भाई भतीजे चुनाव ना हारते। अखिलेश यादव यादवों का वोट बसपा को ट्रांसफर नहीं करा सके। मायावती यहीं नहीं रुकी। उन्होंने सपा को मुसलमानों का भी विरोधी बताया। कहा कि अखिलेश यादव ने बसपा से अधिक मुसलमानों को टिकट देने का विरोध किया था। इस प्रकार मायावती ने गठबन्धन तोड़ने के साथ ही सपा को नुकसान पहुंचाने का भी पुरजोर प्रयास किया है।
    मायावती ने सीधा आरोप लगाया कि सपा के बेस वोट ने भितरघात किया है। उन्होंने अखिलेश को नसीहत भी दी। कहा कि अखिलेश यादव अपनी पार्टी के हालात सुधारें। अखिलेश का बयान तब आया जब मायावती ने कोई विकल्प ही नहीं छोड़ा है। उन्होंने कहा कि अगर रास्ते अलग हो चुके हैं तो इसके लिए बधाई और उसका भी स्वागत। मायावती यह ऐलान कर चुकी थीं कि सपा से गठबंधन का फायदा नहीं हुआ। वह यह बताना चाहती थीं कि सपा के भितरघात के बाबजूद उन्होंने दस सीटों पर सफलता प्राप्त की है। मायावती ने अपना चुनावी आकलन पिछली बैठक में ही बता दिया था।
    उनका कहना था कि लोकसभा  लोकसभा चुनाव में सपा का बेस वोट पूरी तरह गठबंधन के साथ खड़ा नहीं रहा। कन्नौज से डिंपल यादव, बदायूं से धर्मेंद्र यादव औररामगोपाल यादव के बेटे अक्षय का फिरोजाबाद सेहारना के परिणाम बानगी है। यदि बसपा और सपा का बेस वोट जुड़ने से इन उम्मीदवारों को कभी नहीं हारना चाहिए था। सपा का वोट खुद उनसे छिटक गया है। ऐसे में बसपा को उनका वोट कैसे मिला होगा। सपा को बसपा की तरह सुधार लाने की जरूरत है। सपा के लोगों ने एकजुटता का मौका इस चुनाव में मौका गंवा दिया।
    उन्नीस सौ तिरानवे में दोनों पार्टियों का गठबन्धन करीब दो वर्ष चला था। तब विधानसभा में सपा को एक सौ नौ और बसपा को छिअतहर सीट मिली थी।
    मायावती ने खुद का बचाव किया। कहा कि सपा के साथ गठबंधन के लिए बसपा ने सभी पुराने गिले शिकवों को भुलाया। दो हजार बारह से सत्रह तक चली सपा सरकार में दलित विरोधी फैसले हुए थे। कानून कानून व्यवस्था की स्थिति खराब थी। फिर भी बसपा ने गठबंधन धर्म को पूरी तरह निभाया। लेकिन सपा ने ऐसा नहीं किया। ऐसे में सपा का व्यवहार बसपा को यह सोचने पर मजबूर करता है। इस गठबन्धन से भाजपा को हराना असंभव होगा। इसलिए बसपा आगे होने वाले सभी छोटे बड़े चुनाव अकेले अपने बूते पर ही लड़ेगी। इस प्रकार मायावती ने सपा पर तीखे प्रहार के बाद गठबन्धन को अलविदा कहा है।

    Keep Reading

    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    Remarkable feat by Civil Hospital doctors: 26 cm long, 450-gram gallbladder removed from abdomen.

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल: पेट से निकाला 26 सेमी लंबा और 450 ग्राम वजनी पित्ताशय

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    3 Comments

    1. Olde Hickory tap room on July 2, 2019 8:15 am

      As the admin of this web site is working, no hesitation very quickly it will be famous, due to its quality contents.

      Reply
    2. https://www.clarity-ventures.com/ on February 7, 2020 11:58 am

      Fascinating blog! Is your theme custom made or did you download it from somewhere?
      A design like yours with a few simple tweeks would
      really make my blog jump out. Please let me know where you got your
      design. Thanks a lot

      Reply
    3. Stormy on June 12, 2020 10:10 am

      Hey I know this is off topic but I was wondering if you knew of any widgets I could add to
      my blog that automatically tweet my newest twitter updates.
      I’ve been looking for a plug-in like this for quite some
      time and was hoping maybe you would have some experience with something like this.

      Please let me know if you run into anything.
      I truly enjoy reading your blog and I look forward
      to your new updates.

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    September 16, 2026
    Remarkable feat by Civil Hospital doctors: 26 cm long, 450-gram gallbladder removed from abdomen.

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल: पेट से निकाला 26 सेमी लंबा और 450 ग्राम वजनी पित्ताशय

    September 16, 2026
    Union with Emptiness

    शून्यता से मिलन

    September 16, 2026
    Grand launch of two new works by Dr. Vidyasagar Upadhyay on Hindi Diwas

    हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो नई कृतियों का भव्य लोकार्पण

    September 16, 2026
    'Naa Pushde' released featuring Neha Kakkar's magical voice; a big treat for YogKansha's fans.

    नेहा कक्कड़ की जादुई आवाज़ में रिलीज़ हुआ ‘Naa Pushde’, YogKansha के फैंस को मिला बड़ा तोहफा

    September 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading