सरगुजा, छत्तीसगढ़, 02 जुलाई 2019: ग्रामीण क्षेत्रों में सुलभ स्वास्थ सेवा उपलब्ध करवाने के प्रयास में अग्रसर अदाणी इंटरप्राइजेज लिमिटेड द्वारा सल्का एवं मडगाओं के निवासियों के लिए स्वास्थ कैंप का आयोजन करवाया गया और मुफ़्त दवाइयों का वितरण की गयी।

‘‘अदाणी द्वारा आयोजित करवाए गए इस कैंप में ना केवल मेरा इलाज अच्छी तरह से हुआ, बल्कि बच्चों का भी इलाज व्यवस्थित रूप से किया गया।’’ – पन्नालाल, सल्का गाँव, छत्तीसगढ़
जिसमे 100 से भी अधिक लोगों की उपस्थिति दर्ज़ की गयी। राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के सहयोग से इस कैंप को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया और स्थानीय चिकित्सकों, डॉ. एस.के. मधुप (त्वचा एवं इ.एन.टी विशेषज्ञ), डॉ. शिखा सोनी (प्रसूतिशास्री), डॉ. शारदा भगत (प्रसूतिशास्री), डॉ. शालिनी कुमारी (प्रसूतिशास्री), डॉ. पी.एस. मार्को (शिशु रोग विशेषज्ञ), डॉ. विवेक तिवारी (सामान्य रोग चिकित्सक) को उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया।






