Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    ग्रीन एनर्जी आरपीओ आब्लीगेशन पर आयोग में सार्वजनिक सुनवाई सम्पन्न

    By July 10, 2019 उत्तर प्रदेश No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 533
    • प्रदेश के उपभोक्ताओं की तरफ से उपभोक्ता परिषद ने रखी अपनी बात, कहा ग्रीन एनर्जी हो या लाल एनर्जी उपभोक्ताओं को चाहिये सस्ती बिजली
    • नेडा और पावर कारपोरशन दोनों के मुखिया प्रमुख सचिव ऊर्जा और दोनों का जवाब अलग अलग मामला जाॅंच का गंभीर विषय, सुनवाई में नेडा अधिकारी पहुचे ही नही: उपभोक्ता परिषद

    लखनऊ,10 जुलाई 2019: उप्र विद्युत नियामक आयोग द्वारा ग्रीन एनर्जी रिन्यूबिल पावर आब्लीगेशन (आरपीओ) कानून में भारत सरकार की गाइडलाइन के तहत प्रथम संशोधन, 2019 के मुददे पर आज नियामक आयोग में आम जनता की सार्वजनिक सुनवाई आयोग अध्यक्ष श्री आर पी सिंह, की अध्यक्षता एवं सदस्य श्री के के शर्मा की उपस्थित में सम्पन्न हुयी। जिसमें पावर कारपोरेशन के निदेशक कारपोरेट प्लानिंग श्री बी पी श्रीवास्तव उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा सहित सोलर पावर व कोजन की तरफ से अनेकों वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने अपनी अपनी बात रखी।

    पावर कारपोरेशन की ओर से निदेशक कारपोरेट द्वारा अपनी बात रखते हुये भारत सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन को पूर्णता न मानने की सिफारिश की गयी और वर्ष 2019-20 से लेकर वर्ष 2023-24 तक अनिवार्य रूप से सोलर, हाइड्रो व विण्ड सहित नान सोलर सोलर की 8 प्रतिशत से लेकर आखिरी वर्ष में 11 प्रतिशत तक आर पी ओ आब्लीगेशन पर अपना मत दिया गया वहीं नेडा की तरफ से जो लिखित जवाब आयोग में दाखिल हुआ उसमें भारत सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन को पूर्णता लागू करने की बात कही गयी जिसमें वर्ष 2019-20 से वर्ष 2021-22 तक क्रमशः नान सोलर व सोलर पावर का आब्लीगेशन क्रमशः पहले वर्ष 17.50 प्रतिशत दूसरे वर्ष 19 प्रतिशत व वर्ष 2021-22 में 21 प्रतिशत आरपीओ ट्रेजेक्टरी पर सहमति दी गयी। हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री डी डी चोपडा ने यूपी कोजेन की तरफ से बहस करते हुये कहा कि भारत सरकार की गाइडलाइन को माना जाये।

    उ0 प्र0 राज्य विद्युंत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने प्रदेश के उपभोक्ताओं की तरफ से अपनी बात रखते हुये कहा कि आरपीओ आब्लीगेशन पर विद्युत नियामक आयोग द्वारा वर्ष 2019-20 से लेकर वर्ष 2023-24 तक नान सोलर हाइड्रो व सोलर पर जो आरपीओ आब्लीगेशन का टारगेट 8 प्रतिशत से लेकर 15 प्रतिशत तक प्रस्तावित किया गया है वह उचित है।

    बैठक में उस समय सनसनी फैल गयी जब उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने यह मुददा उठा दिया कि नेडा और पावर कारपोरेशन दोनो के मुखिया प्रमुख सचिव ऊर्जा हैं लेकिन दोनोें का जवाब अलग अलग जो बहुत गंभीर मामला है। नेडा की तरफ से भारत सरकार के आदेश को पूर्णता लागू करने की बात कही जा रही है वहीं पावर कारपोरेशन उसमें बदलाव कर आॅंशिक रूप से लागू करने की बात कर रहा है। ऐसे में एक ही मुखिया द्वारा दो मत अपने आप में जाॅंच का मामला है।

    चौकाने वाला मामला तो यह है कि जवाब भेज कर नेडा जिसका मुख्य काम रिनेबुल एनर्जी का है और आयोग उसपर आज नया कानून पर चर्चा कर रहा है उनका कोई भी अधिकारी उपस्थित ही नही है ऐसे में आयोग को प्रमुख सचिव ऊर्जा को विद्युत अधिनियम के तहत  नोटिस देकर बुलाना चाहिये और उनसे यह पूछा जाना चाहिये कि उनका फाइनल मत क्या है उसे शपथपत्र पर दाखिल होना चाहिये। इस प्रकार की कार्यवाही से विभाग में कनफिल्ट आफ इन्टेªस्ट साबित हो रहा है।

    उपभोक्ता परिषद ने तंज कसते हुये कहा ग्रीन एनर्जी का मामला हो या लाल एनर्जी हर हाल में उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली मिलनी चाहिये। एक तरफ देश के ऊर्जा मंत्री आर के सिंह का बयान आया है कि दिन में सस्ती बिजली होगी और रात में मंहगी यहाॅं उप्र में उपभोक्ता रात दिन दोनों मंहगी बिजली अदा कर रहा है उसके साथ कम न्याय होगा। उपभोक्ता परिषद का मत है आरपीओ आब्लीगेशन को भी मेरिट आर्डर का पार्ट बनाया जाये मंहगी बिजली वाले स्वतः घर बैठेंगे और उपभोक्ताओं को उसका फायदा होगा।

    Keep Reading

    Heart attacks will no longer be 'silent'… the alarm will sound 12 years in advance.

    दिल का दौरा अब साइलेंट नहीं रहेगा… 12 साल पहले ही बजेगा अलार्म

    The Yogi government has paved the way for the payment of outstanding honorarium to literacy workers, allocating approximately ₹397.19 crore for 64 districts.

    यूपी के 75 जिलों के 20% परिषदीय विद्यालयों में होगा सोशल ऑडिट, ₹20.93 करोड़ से अधिक का बजट तय

    IPS Aditi Singh and IAS Vivek Arya from Meerut will tie the knot today.

    मेरठ की IPS अदिति सिंह और IAS विवेक आर्य आज शादी के बंधन में बंधेंगे

    School of Shoulders: An Inspiring Tale of Overcoming Struggles to Reach One’s Goal

    कंधों की पाठशाला: संघर्षों को मात देकर मुकाम हासिल करने की प्रेरणादायक दास्तान

    पैथोलॉजी लैब्स की मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कमीशनखोरी और आर्थिक शोषण पर प्रभावी रोक लगाने के लिए अपनाया कड़ा रुख

    सौ से अधिक मजदूरों का हुआ सम्मान

    सौ से अधिक मजदूरों का हुआ सम्मान

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Heart attacks will no longer be 'silent'… the alarm will sound 12 years in advance.

    दिल का दौरा अब साइलेंट नहीं रहेगा… 12 साल पहले ही बजेगा अलार्म

    November 15, 2026
    A major cricketing battle is set to unfold in Nairobi, with the world’s top players taking to the field starting December 3rd.

    नैरोबी में छिड़ेगी क्रिकेट की महाजंग, 3 दिसंबर से मैदान पर उतरेंगे दुनिया के धुरंधर

    November 15, 2026
    Aliens have arrived on Earth; this is the real reason why flights are being grounded: Stephen King

    धरती पर एलियंस आ गए हैं, उड़ानों के रोके जाने का असली कारण यही है : स्टीफन किंग

    November 15, 2026
    Love blossomed on Facebook… a Russian girl arrived with 7 million (70 lakh) rupees—did the Indian man run off with the bag?

    फेसबुक से हुआ प्यार …रशियन लड़की लेकर आई 70 लाख, भारतीय लड़के ने बैग लेकर उड़ाया?

    November 14, 2026
    Political upheaval at Jauljibi Mela: No sooner had CM Dhami left than an MLA turned the stage into an arena!

    जौलजीबी मेले में सियासी भूचाल: सीएम धामी के जाते ही विधायक ने मंच को अखाड़ा बना दिया!

    November 14, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading