Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 25
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»मनोरंजन

    स्वाभिमान वापस दिलाने की कहानी है ‘राजतिलक’

    By July 14, 2019Updated:July 14, 2019 मनोरंजन No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 998

    भोजपुरी फिल्‍म ‘राजतिलक’ को पहले वीकेंड में मिली जबरदस्‍त सफलता

    पटना, 14 जुलाई 2019: आजकल की भोजपुरी फिल्मों में ऐसा कम ही होता है कि वह अपना कैनवास बड़ा करके विश्व-स्तर की कहानियों की तरफ रुख करें। ‘राजतिलक’ इस मामले में अलग फिल्म है। यही वजह है कि फिल्‍म को पहले वीकेंड पर बॉक्‍स ऑफिस पर जबरदस्‍त सफलता मिली है। रजनीश मिश्रा, जिन्होंने मेहंदी लगा के रखना जैसी खूबसूरत फिल्म बनाई थी, एक बार फिर एक अच्छी फिल्म लेकर आए हैं। अरविंद अकेला कल्लू, नवोदित अभिनेत्री सोनालिका प्रसाद, अभिनेता अवधेश मिश्रा, सुशील सिंह और संजय पाण्डेय स्टारर यह फुल एंटरटेनमेंट फिल्म है।

    फिल्म की कहानी:

    फिल्म की कहानी भईया जी के साम्राज्य की और उनके बढ़ते दुश्मनों की है। भईया जी का किरदार अवधेश मिश्रा निभा रहे हैं और उनके दो बेटे हैं। बड़े बेटे का रोल सुशील सिंह कर रहे हैं और छोटे बेटे के रोल में अरविंद अकेला कल्लू हैं। भईया जी अपने क्षेत्र वालों के लिए सरकार जैसे हैं। हर जगह उन्हीं का दबदबा है, सब उनकी बात मानते हैं और उनसे डरते हैं और उनकी इज्जत भी करते हैं।

    उनके इलाके का विधायक इस बात से काफी परेशान है, क्योंकि नेता होकर भी भईया जी की वजह से उसको कोई नहीं पूछता। विधायक के रोल में संजय पाण्डेय हैं। विधायक एक कांट्रेक्टर पद्म सिंह को अपने क्षेत्र में कॉन्ट्रैक्ट देने के लिए वादा कर देता है जबकि भईया जी उस कॉन्ट्रैक्ट को नहीं होने देना चाहते क्योंकि उससे किसानों को काफी खतरा है। यह बात पद्म सिंह बने देव सिंह और विधायक अपने स्वाभिमान पर ले लेते हैं और भईया जी का साम्राज्य आगे बढ़ाते उनके बड़े बेटे की हत्या करवा देते हैं।

    यहीं से हमेशा गाने बजाने में ध्यान देने वाले कल्लू का रूप बदल जाता है और वह अपने पिता के दुश्मनों से भिड़ने आ जाता है। फिल्म में आगे विधायक और कांट्रेक्टर कैसे कल्लू और भईया जी से लड़ते हैं, कैसे कल्लू अपने पिता का स्वाभिमान वापस दिलाता है, यह देखना दिलचस्प और मनोरंजक है। कल्लू यह सब कैसे करता है यह जानने के लिए आपको सिनेमाघरों में जाना होगा।

    फिल्म का निर्देशन, लेखन और संगीत रजनीश मिश्रा ने किया है। रजनीश मिश्रा ने अपनी शुरुआत बतौर म्यूजिक डायरेक्टर की थी लेकिन उन्होंने जब फिल्म लेखन और निर्देशन में कदम रखा तो एक सुंदर और हिट फिल्म ‘मेहंदी लगा के रखना’ के रूप में बनाई। राजतिलक भी किस्सागोई और डिटेलिंग के मामले में काफी अच्छी है। पूरी फिल्म दर्शकों बांध के रखती है। फिल्म में कुछ दृश्यों में दर्शक भावुक हो जाते हैं। संगीत भी रजनीश का है तो उन्होंने फिल्म के अनुकूल ही उसे भी बनाया है। बनारस के पास फिल्म की शूटिंग हुई है और लोकेशन सारे रॉ हैं जो फिल्म में वास्तविकता लाते हैं। निर्माता प्रदीप के शर्मा ने एक अच्छी फिल्म बनाई है।

    फिल्म इंडस्ट्री के टॉप अभिनेताओं से भरी हुई है। अवधेश मिश्रा ने भईया जी का किरदार सहजता से निभाया है। सुशील सिंह ने बड़े बेटे के रोल में अपनी ऊर्जा और क्षमता दिखाई है। संजय पाण्डेय नेगेटिव शेड में बेहतर लगे हैं। देव सिंह ने पद्म सिंह का रोल बखूबी निभाया है। कल्लू ने दो शेड्स के किरदार में अपना दमखम दिखाया है। सोनालिका में संभावनाएं छिपी हुई हैं। मामा के किरदार में आनंद मोहन भी प्रभावित करते हैं। कुल मिलाकर यह फिल्म अभिनय के मामले में बहुत अच्छी है।

    फ़िल्म ‘राज तिलक’ के निर्माता प्रदीप कुमार शर्मा, अनिता शर्मा और सह निर्माता पद्म सिंह हैं। फिल्‍म के निर्देशक रजनीश मिश्रा हैं और पीआरओ प्रचारक रंजन सिन्‍हा हैं। इस फिल्‍म में अरविंद अकेला कल्‍लू लीड किरदार में नजर आयेंगे। कल्‍लू के अलावा अवधेश मिश्रा, पदम सिंह, संजय पांडेय, सुशील सिंह, आनंद मोहन, देव सिंह, सुबोध सेठ, रोहित सिंह मटरू,सोनालिका,ज्योति पांडेय, अनिता रावत, पप्पू यादव, अरुण सिंह भोजपुरिया काका और राजीव यादव भी फिल्‍म में नजर आयेंगे।

    # ‘राजतिलक’

    Keep Reading

    Who Is Khushi Mukherjee’s Secret Fan?

    खुशी मुखर्जी की जिंदगी में किसकी दस्तक?

    A Royal Gown Worth ₹3 Lakhs! Parul Yadav Steals the Show on the Red Carpet.

    ₹3 लाख का शाही गाउन! रेड कार्पेट पर पारुल यादव ने मचाया धमाल

    Sadhvi Sail Becomes Miss India World 2026

    साध्वी सैल बनीं मिस इंडिया वर्ल्ड 2026

    'Maahi Ve' Song Released! Ganesh Acharya and Akanksha Puri's Romantic Track Goes Viral

    माही वे’ गाना रिलीज ! गणेश आचार्य और आकांक्षा पुरी का रोमांटिक ट्रैक वायरल

    Ahan and Anit's Chemistry Set to Work Wonders Again! After ‘Saiyara’, a New Romantic Film—and Ahan Becomes the Brand Ambassador for Philips OneBlade.

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल! ‘सैयारा’ के बाद नई रोमांटिक फिल्म और Philips OneBlade का ब्रांड एंबेसडर बना अहान

    Global Artist Elysia Nicolas's Original Hindi Songs Cross the 100 Million Views Mark in India!

    ग्लोबल आर्टिस्ट Eylsia Nicolas के ओरिजिनल हिंदी गानों ने भारत में पार किया 100 मिलियन व्यूज का आंकड़ा!

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    देवभूमि की नदियाँ चुपचाप मर रही हैं, रेत-बजरी के लालच में डूब रही है उत्तराखंड की आत्मा

    April 25, 2026

    स्वास्थ्य क्रांति और ब्रांड नवीनीकरण: केएचजी के 4 स्टार्टअप्स + गोदरेज का नया विजन

    April 25, 2026
    Who Is Khushi Mukherjee’s Secret Fan?

    खुशी मुखर्जी की जिंदगी में किसकी दस्तक?

    April 24, 2026
    Mumbai Alert: Oral Cancer on the Rise, Severe Shortage of Skin Donations—Learn the Message Behind Both Campaigns

    मुंबई अलर्ट: मुंह का कैंसर तेजी से बढ़ रहा है, स्किन डोनेशन की भारी कमी – जानें दोनों अभियानों का संदेश

    April 24, 2026
    India Autism Center celebrates neurodiverse athletes and advances inclusive sporting ecosystem through Sports for All

    ऑटिज्म वाले 4 बच्चों ने रचा इतिहास! 60 किमी समुद्री तैराकी पूरी कर जीता सम्मान

    April 24, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading