Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 17
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    भाजपा में विपक्ष का क़िस्तों मे विलय, मुलायम का परिवार भी भगवावादी होने को बेक़रार

    By July 17, 2019 Hot issue No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 514
    • भाजपा से नज़दीकी बना रहे विपक्षी: कामरेड,समाजवादी, अम्बेडकरवादी और नेहरूवादियों का कॉकटेल तैयार करेगी भाजपा
    नवेद शिकोह
    लखनऊ,17 जुलाई 2019: सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास.. भाजपा अपनी इस कथनी और करनी मे कोई फर्ख नहीं रखना चाहती। भाजपा के विशाल समुंद्र में विरोधी दलों की विचारधारा भी समायोजित होती दिख रही है। अम्बेडकरवादियों से लेकर नेहरुवादी, लोहियावादी यहां तक वामपंथी भी भाजपापंथी होते जा रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में भाजपा में विभिन्न दलों के इतने ज्यादा नेताओं का शामिल होना एक रिकार्ड है।
    पश्चिम बंगाल और यूपी जैसे सूबों के क्षेत्रीय दलों में इतनी टूटफूट दिखाई दे रही है कि लग रहा है ये दल किस्तों में भाजपा मे विलय न कर लें !
    राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस की पतली हालत तो जगजाहिर है लेकिन पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ टीएमसी और यूपी के विपक्षी दल समाजवादी पार्टी लगता है भाजपा के समुंद्र की लहरों में डगमगा रही है। डर है कहीं धीरे- धीरे ये गहरा समुंद्र एक एक करके सबको अपनी बाहों मे ना ले ले !
     टीएमसी के विधायक भाजपाई हो ही रहे थे कि समाजवादी पार्टी का एक मजबूत स्तम्भ भगवाधारी हो गया। समाजवादी की कल्पना को साकार करने वाले डा. राम मनोहर लोहिया की विरासत के वारिस कहे जाने वाले समाजवादी नेता और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर के वारिस (पुत्र) नीरज शेखर ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। वो समाजवादी पार्टी का स्तम्भ थे। सपा ने उन्हें राज्यसभा भेजा था। राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा देकर वो भाजपा मे शामिल हो गया। सपा को इस बात का ही बड़ा झटका नहीं लगा है बल्कि पार्टी को इस बात का ज्यादा खतरा बना हुआ है कि नीरज शेखर के नक्शेकदम पर चलने के लिए  समाजवादियों में होड़ लगी है।
    स्वर्गीय चंद्रशेखर के पुत्र नीरज शेखर खाटी समाजवादी और जनाधार वाले नेता हैं। उन्होंने 2007 के उपचुनाव मे बलिया के निवर्तमान सांसद विरेन्द्र सिंह को हराया। 2009 मे मनोज सिन्हा को हराया। इसके बाद वो चुनाव हारे भी। जिसके फलस्वरूप समाजवादी पार्टी ने इन्हें राज्यसभा भेजा। सपा का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले नीरज शेखर के बाद कई समाजवादी, अम्बेडकरवादी और नेहरूवादियों की अंतरआत्मा  जागने का एलान कभी भी हो सकता है। सपा के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक पार्टी के कई और दिग्गज ही नहीं बल्कि मुलायम परिवार के जाने-पहचाने चेहरे भी भगवा रंग धारण करने के लिए बेक़रार हैं। सपा संरक्षण मुलायम सिंह यादव की छोटी बहु अर्पणा यादव अपने कुंबे के साथ भाजपा का दामन थाम सकती हैं। बताया जाता है कि अपर्णा ने लखनऊ की कैंट सीट से चुनाव लड़ने की खाहिश ज़ाहिर की है।उनकी एंट्री के लिए भाजपा शीर्ष नेतृत्व में विचार चल रहा है।
    ज्ञात हो कि लखनऊ के कैंट सीट की विधायक रही रीता बहुगुणा  इलाहाबाद से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद सांसद हो गयी हैं इसलिए लखनऊ की कैंट विधानसभा सीट के लिए चुनाव होना है। पिछले विधानसभा चुनाव में अपर्णा यादव कैंट सीट से पूरे दमखम के साथ सपा उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ीं थी। किंतु भाजपा की रीता बहुगुणा ने इन्हें पराजित कर दिया था।
    पार्टी सूत्र बताते हैं कि अपर्णा यादव के अतिरिक्त सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव के खेमो के बहुत सारे पिछड़ी जातियों के नेता भाजपा मे जाने की जुगत मे हैं।
    चर्चाएं हैं कि भाजपा का दरवाजा बहुत सारे लोग खटखटा रहे हैं, लेकिन कुछ ख़ास लोगों के लिए ही खोला जा रहा है।
    उगते सूरज को सलाम करने वालों कत़ार लगी है। विभिन्न विपक्षी दलों के तमाम नेता पर्दे के पीछे से भाजपा को सलाम कर रहे हैं। सलाम मतलब- सलामती की दुआ। वो खुशकिस्मत हैं जिनको भाजपा सलामअलैकुम का जवाब देते हुए कह रही है- ‘वाअलैकुम अस्सलाम’। यानी हम भी आपकी सलामती की दुआ चाहते हैं। फिलहाल मौजूदा वक्त के सियासी हालात तो यही कहते हैं कि किसी भी नेता के राजनीतिक करियर को भाजपा ही सलामत रख सकती है।
    ठंडे और कमजोर विपक्षी खेमों में मायूस बैठे तमाम विपक्षी नेता अपना अंधकारमय भविष्य देखकर पाला बदलने की फिराक़ मे हैं। किंतु भाजपा हर किसी के राजनैतिक करियर की सलामती के लिए वाअलैकुम अस्सलाम नहीं कह सकती। कहां किसकी जरूरत है। कहा कौन उपयोगी है। ये सब देखकर ही भाजपा किसी को गेट पास देगी।
    सत्तारूढ़ भाजपा से रिश्ता जोड़ने की तमन्ना लिये कई पार्टी के नेता स्वयंवर प्रतियोगिता में सेहरे से मुंह छिपाये खड़े हैं। जो खरा उतरता है उसी का चेहरा सामने आयेगा और भाजपा से रिश्ता क़ायम कर सकेगा।
    इस सियासी स्वयंवर में विजयी होने के लिए कुछ विशेष खूबियों का होना ज़रूरी है।
    विशाल जनसमर्थन को कायम रखने के लिए भाजपा को सबका साथ और हर विचारधारा के मजबूत नेता का इंतजार है। पश्चिम बंगाल के अधिकांश कामरेड पहले ही भाजपाई हो गये थे। अब टीएमसी के विधायकों को भी राष्ट्रवाद से महकते कमल ने आकर्षित कर दिया। समता मूलक विचारधारा वाले अम्बेडकरवादियों से लेकर समाजवादियों और यहां तक कि नेहरुवादियों को भी सत्ता के सेज पर बैठी भाजपा आकर्षित कर रही है।

    Keep Reading

    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    Remarkable feat by Civil Hospital doctors: 26 cm long, 450-gram gallbladder removed from abdomen.

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल: पेट से निकाला 26 सेमी लंबा और 450 ग्राम वजनी पित्ताशय

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    September 16, 2026
    Remarkable feat by Civil Hospital doctors: 26 cm long, 450-gram gallbladder removed from abdomen.

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल: पेट से निकाला 26 सेमी लंबा और 450 ग्राम वजनी पित्ताशय

    September 16, 2026
    Union with Emptiness

    शून्यता से मिलन

    September 16, 2026
    Grand launch of two new works by Dr. Vidyasagar Upadhyay on Hindi Diwas

    हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो नई कृतियों का भव्य लोकार्पण

    September 16, 2026
    'Naa Pushde' released featuring Neha Kakkar's magical voice; a big treat for YogKansha's fans.

    नेहा कक्कड़ की जादुई आवाज़ में रिलीज़ हुआ ‘Naa Pushde’, YogKansha के फैंस को मिला बड़ा तोहफा

    September 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading