पटना, 31 जुलाई 2019: आगामी 4 अगस्त को भारत के महामहिम उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडु बिहार के पहले हाईटेक ‘सवेरा कैंसर मल्टीसिटी हॉस्पीटल’ का भव्य शुभारंभ करेंगे। इसकी सहमति उपराष्ट्रपति के कार्यालय से मिल चुकी है और उद्घाटन समारोह के लिए तैयारियां जोर- शोर से की जा रही है। ये जानकारी आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर ‘सवेरा कैंसर मल्टीसिटी हॉस्पीटल’ के एमडी सह प्रख्यात कैंसर विशेषज्ञ डॉ वी पी सिंह और पद्मश्री डॉ आर एन सिंह ने दी।
इस दौरान उन्होंने बताया कि कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से इलाज के लिए ‘सवेरा कैंसर मल्टीसिटी हॉस्पीटल’ राज्य में नजीर बनेगा। आर. एन सिंह पथ, कंकड़बाग पटना में ‘सवेरा कैंसर मल्टीसिटी हॉस्पीटल’ के शुभांरभ से बिहार के हर वर्ग के लोगों को हाईटेक ईलाज की सुविधा प्रदान करेगा। बिहार में अपने तरीके का यह पहली शुरूआत है, जहां कैंसर से संपूर्ण इलाज संभव हो सकेगा। इसकी शुरूआत महामहिम उपराष्ट्रपति जी के हाथों से होनी है। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है।
उन्होंने कहा कि कैंसर जैसे जटिल बीमारी का इलाज समुचित रूप से करवाने के लिए मरीज को कई प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है, जिसमें रोग के सही – सही प्रकार का पता लगाना सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। क्योंकि कैंसर का पूर्ण रूप से इलाज तभी संभव है, जब कैंसर के सही प्रकार का पता चले। ‘सवेरा कैंसर मल्टीसिटी हॉस्पीटल’ हर मामले में बिहार की जनता के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनेगा।






