जिला फुटबॉल लीग- 2019 चौक स्टेडियम:
लखनऊ,02 अगस्त 2019: जिला फुटबॉल लीग का आज पहला मैच आर्मी ब्वॉयज और सिटी क्लब के बीच खेला गया, जिसमें आर्मी ब्वॉयज ने सिटी क्लब को (4-0) से हराया। आर्मी ब्वॉयज की ओर से अनूप राई 12 मिनट, प्रमोद 38 मिनट, बिरसा टुडू 48,52 मिनट में गोल किया।
दूसरा मैच एल.डी.ए(ए) ने विजय क्लब को (2-0) से हराया एल. डी. ए (ए) की ओर से अलोक 28 मिनट, अभिषेक 43 मिनट में गोल किया। ग्रीन में आर्मी ब्वॉयज ओर व्हाइट में सिटी क्लब है आज के मैच पहला मैच अवध क्लब और आर. बी. आई क्लब के बीच दूसरा मैच न्यू ब्वॉयज टेट्रो क्लब और यूनिक क्लब के बीच होगा।
अंडर-16 सब जूनियर स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप 3 अगस्त से 10 अगस्त तक बहराइच में:
लखनऊ मंडल की फुटबॉल टीम घोषित जिनके नाम इस प्रकार है –
1.सुभम पटेल 2. आनंद प्रकाश यादव 3. दिव्यांशु राइ 4. प्रन्शांत कुमार यादव 5. मोo फारुक 6.सलमान खान 7. अक्षत दत्ता 8.दिव्यांश सिंह 9.विकाश कुमार (सभी स्पोर्ट्स कॉलेज के) 10.शोभित (चौक स्टेडियम से) , 11.दीपेश लम्बा 12. अजनिश राइ 13.दिव्यांश सिंह (तीनो डी.ए.वी. कॉलेज से) 14.ध्रुव शर्मा 15. मुस्तफा (दोनों स्क्रेड हर्ड से) 16. अर्जित अवस्थी (रायबरेली से)






