फूल किसे पंसद नहीं होते, खासकर गुलाब के फूल, लेकिन क्या आप जानते है कि खूबसूरत दिखने वाला गुलाब गुणों से भरपूर है। गुलाब के फूल की हर पंखुड़ी में बहुत से गुण पांए जाते है। गुलाब हमारे चेहरे के साथ-साथ हमारे शरीर को भी स्वस्थ रखने में मदद करता है। गुलाब की पंखुड़ियों से तैयार किया गया गुलाब जल भी हमारे लिए लाभदायक होता है। यही नहीं, गुलाब की पंखुड़ियों से गुलाब का शर्बत, इत्र, अर्क, गुलाब जल और गुलकन्द बनाया जाता है। गुलाब का इस्तमाल कई बीमारियों को ठीक करने के लिये भी होता है।
- गुलाब की पंखुड़ी का सेवन करने से अस्थमा, ब्लड प्रैशर जैसे रोगों से राहत पाई जा सकती है।
- गुलाब जल का प्रयोग फेस पैक के तौर पर किया जा सकता है। चंदन पाउडर में गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगा सकते है और गुलाब जल को हम आंखो में भी डाल सकते है।
- गुलाब की पंखुड़ियों का सेवन लगातार करने से खांसी से भी छुटकारा पाया जा सकता है।
- अगर त्वचा में कालापन है तो गुलाब जल में नीबू की कुछ बूंदें मिला कर चेहरे पर लगाने से कालापन कम होने लगता है।
- मुंह में छाले होने पर गुलाब के फूलों का काढ़ा बनाकर कुल्ला करने से छाले दूर होते हैं।







