- लंबी बहस के बाद दूसरी जगह किया शिफ्ट
- जम्मू कश्मीर में मनाई गई बकरीद, नमाज के बाद फिर लगी धारा 144
नई दिल्ली,12 अगस्त 2019: धारा 370 हटने का प्रभाव जम्मू-कश्मीर में उस समय देखने को मिला जब दो बड़े नेता आपस में भिड़े गए, बताया जाता है कि हालात इतने खराब हो गए कि उमर अब्दुल्ला को दूसरी जगह शिफ्ट करना पड़ा।
मोदी सरकार के एतिहासिक फैसले के बाद अब हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे है। पिछले हफ्ते से वहां कई विवादित नेताओं को नज़रबंद किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राज्य के दो पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती को हरि निवास में रखा गया था। लेकिन यहां नजरबंदी के दौरान इन दोनों के बीच झगड़ा हो गया।
बता दें कि हालात इतने बिगड़ गए कि उमर अब्दुल्ला को दूसरी जगह शिफ्ट करना पड़ा। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक झगड़े के दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर जम्मू कश्मीर में बीजेपी को लाने का आरोप लगाया। एक अधिकारी के मुताबिक उमर अब्दुल्ला ने महबूबा पर चिल्लाते हुए कहा कि उनके पिता मुफ्ती मोहम्मद ने 2015 से 2018 के बीच बीजेपी से साठ-गांठ किया था।
इसके बाद पीडीपी की प्रमुख महबूबा ने उमर अब्दुल्ला को याद दिलाते हुए कहा कि उनके पिता फारूख अब्दुल्ला और अटल बिहारी वाजपेयी के बीच गठबंधन था। उन्होंने ये भी कहा कि तुम वाजपेयी की सरकार में एक जूनियर मिनिस्टर थे। इतना ही नहीं महबूबा ने उमर के दादा शेख अब्दुल्ला को भी मौजूदा हालात के लिए ज़िम्मेदार ठहराया। हरि निवास में उमर अब्दुल्ला ग्राउंड फ्लोर में रह रहे थे, जबकि महबूबा पहली मंजिल पर थीं। फिलहाल झगड़े के बाद अब्दुल्ला को फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के गेस्ट हाउस में शिफ्ट कर दिया गया है। जबकि महबूबा अभी भी हरि निवास में है।
जम्मू कश्मीर में मनाई गई बकरीद:
धारा 370 हटने के बाद आज जम्मू कश्मीर में पहली बार कोई त्यौहार मनाया जा रहा है। आज बकरीद पूरे देश में मनाई जा रही है, लेकिन जम्मू कश्मीर में मनाई जा रही बकरीद पर सभी की नजरें टिकी हुई है। कश्मीर में लोग आसानी से और खुसी से बकरीद मना सके,इसके लिए सुरक्षाबलों ने पुख्ता इंतजाम किये हैं।







