वायरल इशू:
चीन, पाकिस्तान का प्रमुख सहयोगी व मित्र देश है। दोनों मुल्कों के बीच व्यापारिक रिश्ते भी हैं, लेकिन इस रिश्ते में चीन पाकिस्तान को जमकर चूना लगा रहा है। एक जानकारी के अनुसार चीन और पाकिस्तान के बीच पिछले वित्तीय वर्ष में 14.6 बिलियन डॉलर का व्यवसाय हुआ।
https://youtu.be/pgntusfiDrk
इसमें पाकिस्तान ने 1.86 बिलियन डॉलर का निर्यात किया, जबकि चीन ने 12.7 बिलियन डॉलर का निर्यात किया। यानी पाकिस्तान को पिछले वित्तीय वर्ष में करीब 10.8 बिलियन डॉलर का घाटा हुआ, जबकि चीन ने खूब मुनाफा कमाया। वित्तीय वर्ष 2017-18 में यह नुकसान और बड़ा था और पाकिस्तान ने चीन के साथ व्यापार में 14 बिलियन डॉलर गंवाए थे।







