Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 29
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बॉलीवुड

    B4U ने बार्स की रेटिंग में मारी हैटट्रिक!!!

    By August 21, 2019Updated:August 21, 2019 बॉलीवुड No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 627

    B4U हिंदी सिनेमा, हिंदी संगीत और भोजपुरी फिल्मों जैसी हर शैली में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है

    मुंबई, 21 अगस्त 2019: बॉलीवुड म्यूजिक और मूवी चैनलों के लिए लोकप्रिय B4U नेटवर्क ने हाल ही में हिंदी मूवी सेगमेंट में प्रीमियम पेशकश के रूप में B4U कड़क और भोजपुरी मूवी व धारावाहिक सेगमेंट में B4U भोजपुरी को लांच किया है।  दोनों नए लॉन्च किए गए चैनल, B4U कड़क और भोजपुरी ने B4U म्यूजिक के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए 32वें सप्ताह की BARC रिपोर्ट के अनुसार अपनी अपनी शैलियों में पहला दर्जा प्राप्त किया है। इस साल मई में लांच हुए B4U कड़क और भोजपुरी के लिए यह उपलब्धि और भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है।

    B4U कड़क HSM बाजार में शहरी और ग्रामीण दर्शकों के लिए एक ऐसा बेहतरीन हिंदी मूवी चैनल है, जो 101 वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर देने के वादे के साथ लोकप्रिय बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय डब फिल्मों की पेशकश करता है। इनमें से अधिकांश प्रीमियर “ऑरिजनल ब्लॉकबस्टर” और “अवार्ड विनिंग फिल्म्स” होती है। B4U कड़क 553 मिलियन इंप्रेशन के साथ सबसे बड़े मार्जिन के तौर पर उभरी है, इसके बाद क्रमश: 393 इम्प्रेशन के साथ निकटतम प्रतिद्वंदी के रूप में सोनी मैक्स और 358 मिलियन इंप्रेशन के साथ स्टार गोल्ड तीसरे नंबर पर रहा। दक्षिण भारतीय फिल्मों (तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम) को हिंदी में डब करने की अनूठी रणनीति के परिणामस्वरूप दर्शकों को एक आकर्षित करने वाला एक अलग अनुभव प्राप्त हुआ है।

    हिंदी मूवी चैनल इम्प्रेशन लाखों में (सप्ताह 32, 2019)
    बीफॉरयू कड़क 553
    ज़ी सिनेमा 397
    सोनी मैक्स 393
    स्टार गोल्ड 358
    एंड पिक्चर्स 221
    मूवीज ओके 217
    बीफॉरयू मूवीज 204
    सोनी मैक्स 2 165
    ज़ी बॉलीवुड 160
    कलर्स सिनेप्लेक्स 148
    यूटीवी एक्शन 123
    यूटीवी मूवीज 116

     

    *सोर्स: BARC वीक 32 (2019): इम्प्रेशंस इन मिलियंस इन HSM (U+R) ऑन NCCS 2+ ABC

    B4U भोजपुरी एक भोजपुरी मूवी चैनल है, और यह भोजपुरी शैली में प्रीमियम पैकेजिंग के साथ दर्शकों के लिए एक अनूठी पेशकश लेकर आता है। एक कंटेंट मिक्स के रूप में, B4U भोजपुरी दर्शकों को भक्ति गीत, उत्सव की प्रोग्रामिंग जैसे कि छठ, नवरात्रि, दिवाली और होली के दौरान स्पेशल कार्यक्रमों की पेशकश करता है। साथ ही हर हफ्ते भोजपुरी दर्शकों के लिए 2 WTP (वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर) की पेशकश का वादा भी करता है, जो HSM बाज़ार में किसी अन्य चैनल द्वारा दिया गया एक बेजोड़ ऑफ़र है।

    भोजपुरी मूवी चैनल्स इम्प्रेशंस इन मिलियंस (वीक 32, 2019)
    बीफॉरयू भोजपुरी 63
    भोजपुरी सिनेमा 58
    बिगगंगा 46
    भोजपुरी धमाका ढिशुम 13
    दबंग 12

    *सोर्स: BARC वीक 32 (2019): इम्प्रेशंस इन मिलियंस इन बिहार/झारखण्ड (U+R) on NCCS 2+

    B4U म्यूजिक, B4U नेटवर्क का प्रमुख चैनल है जिसने पिछले 20 वर्षों से बॉलीवुड म्यूजिक कंटेंट के साथ दर्शकों का मनोरंजन किया है और मौजूदा समय में भी हिंदी भाषी जनता के दिलों पर राज करता है। B4U  म्यूजिक अपनी मधुर सामग्री के माध्यम से 90, 2000 और कंटेम्परी मिक्स गानों के साथ शहरी और ग्रामीण दोनों तरह के दर्शकों की उन युवा पीढ़ी से अपील करता है जो चैनल के सही पिक और प्रोग्रामिंग के कारण चैनल के प्रति वफादार बन गए हैं। B4U म्यूजिक ने पिछले 4-सप्ताह के औसतन परिणाम के रूप में संगीत शैली में नंबर वन का दर्जा प्राप्त किया है। इस हफ्ते भी B4U म्यूजिक ने अपनी धमाकेदार पेशकश के साथ दर्शकों का दिल जीता है।

    म्यूजिक चैनल्स इम्प्रेशंस इन मिलियंस (वीक 32, 2019)
    बीफॉरयू म्यूजिक 50
    9XM 46
    मस्ती 35
    MTV बीट्स 34
    सोनी मिक्स 31
    9X जलवा 25

     

    *सोर्स: BARC वीक 32 (2019): इम्प्रेशंस इन मिलियंसइन HSM (U+R) on NCCS 2+

    #B4U #B4U कड़क #B4U म्यूजिक #बीफॉरयू कड़क #ज़ी सिनेमा #सोनी मैक्स #स्टार गोल्ड    #एंड पिक्चर्स #मूवीज ओके #बीफॉरयू मूवीज #सोनी मैक्स 2 #ज़ी बॉलीवुड #कलर्स सिनेप्लेक्स #यूटीवी एक्शन #यूटीवी मूवीज #सोनी मैक्स

    Keep Reading

    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    A people's leader who sacrificed power at the altar of principles.

    रितेश पांडेय-आस्था सिंह का नया गाना ‘साड़ी के पलट राजा’ रिलीज

    Shiva will play Aurangzeb in ‘Nissa’, while Hemant Birje will portray Mir Bakshi.

    ‘निस्सा’ में शिवा बनेंगे औरंगजेब, हेमंत बिरजे निभाएंगे मीर बख्श

    ‘Dulhania Le Jayegi’ enters its third week; holds its ground on screens despite competition from Hollywood films.

    ‘दुल्हनिया ले आएगी’ तीसरे हफ्ते में पहुंची, हॉलीवुड फिल्मों के बीच भी स्क्रीन्स पर कायम

    Rajasthani Film ‘Omlo’ Makes Waves on OTT, Reaches 120+ Countries and Claims No. 1 Spot

    राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ का ओटीटी पर जलवा, 120 देशों तक पहुंची कहानी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading