पोस्टमार्टम खबर का:
370 समाप्त कर आग से खेल रहा है भारत: पाकिस्तानी राष्ट्रपति
बताओ खेल भारत रहा है और जल रहा है पाकिस्तान
अब सपा की साइकिल की सवारी की तैयारी में राजभर की पार्टी सुभासपा – एक खबर
टायर ट्यूब की हालत जांच कर बैठना भाई!
आज घोषित हो सकती है नयी बिजली दरें
उपभोक्ता सावधान बिजली गिरने वाली है!
ईडी की 4 लिस्ट में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हुड्डा और मोतीलाल वोरा के नाम
आपका पीछा करेगी आपकी परछाइयां!
मोदी के आगे कश्मीर पर ट्रंप ने सुर बदला
अब बस पकिस्तान का पगलाना ही तो बाकी है!
रुपए में गिरावट का दौर जारी, 75 के पार जा सकता है
अब लोगों की निगाहों से गिर कर ही मानोगे भाई क्या?
करतापुर गलियारे को पूरा करने को प्रतिबद्ध पाकिस्तान
चलो किसी मामले में तो सद्बुद्धि दिखाई!
रनवे नहीं तक मिला खाली राहुल गांधी के विमान को आसमान में लगाने पड़े चक्कर
कैसे दिन आ गए हैं भाई जमीन से लेकर आसमान तक चक्कर ही चक्कर!!
बिहार के स्कूलों में शिक्षक और छात्र का अनुपात सबसे खराब
लो करा लो पढ़ाई!!







