ट्रैफ़िक के कड़े नियम लागू होते ही जनता की प्रतिक्रिया सामने आने लगी है कहीं वह इसे सही मान कर नियम का पालन कर रहे हैं तो कहीं भारी जुर्माने को लेकर ट्रैफ़िक पुलिसकर्मी से बहस करते हुए सरकार को कोस रहे हैं। लेकिन कुछ जनता के प्रतिनिधि ऐसे भी जो इन नियमों से अपने को ऊपर समझते हैं।

कुछ ऐसा ही मामला बरेली से सामने आया है जहां जनता के प्रतिनिधि का चालान कटते ही राजनितिक दबंगई ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर भारी पड़ गयी। खबर के मुताबिक उत्तर प्रदेश के बरेली में बीजेपी नेताओं ने ऑफ़िस के बाहर ट्रैफ़िक पुलिस वाले की धुनाई कर दी। बता दें कि ट्रैफ़िक पुलिसकर्मी ने नो पार्किंग एरिया में लगी बीजेपी नेता की गाड़ी का चालान कर दिया गया था जिससे माननीय बिगड़ गए।







