Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    12 सितम्बर से बढ़ी बिजली दरें यूपी में हो जायेंगी लागू, सरकार व आयोग चुप, जनता आक्रोशित

    By September 11, 2019 Global NEWS No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 538

    जनता, व्यापारी, ग्रामीण कर रहे हैं आन्दोलन और सरकार चुपचाप देख रही तमाशा

    लखनऊ, 11 सितम्बर 2019: उपभोक्ता परिषद का कहना है कि प्रदेश के घरेलू व आम विद्युत उपभोक्ताओं की दरों में औसत 12 प्रतिशत की बिजली दर वृद्धि कल से जहां पूरे प्रदेश में लागू हो जायेगी। वहीं उपभोक्ताओं को राहत दिलाने के लिये आयोग में उपभोक्ता परिषद द्वारा दाखिल पुनर्विचार प्रत्यावेदन और ऊर्जा मंत्री के माध्यम से सरकार को सौंपे ज्ञापन पर जिस प्रकार से सभी चुप्पी साधे हैं। उससे ऐसा प्रतीत होता है कि प्रदेश के घरेलू उपभोक्ता ग्रामीण किसान व आम जनता से किसी का लेना देना नहीं है, जो अपने आप में बड़ा सवाल है।

    उन्होंने कहा कि पहली बार ऐसा हो रहा है कि ग्रामीण अनमीटर्ड विद्युत उपभोक्ताओं की दरों में 25 प्रतिशत की वृद्धि किसान की दरों में लगभग 14 प्रतिशत की वृद्धि शहरी घरेलू की दरों में 12 से 15 प्रतिशत की वृद्धि और अन्य श्रेणी के विद्युत उपभोक्ताओं की दरों में व्यापक वृद्धि के चलते जहां कल से उपभोक्ताओं के लिये बहुत भारी पड़ने वाला है। वहीं ऊर्जा क्षेत्र के इतिहास के पन्नों में एक काला अध्याय जुड़ गया कि जब टैरिफ आदेश में यह लिखा गया है कि उदय व ट्रूअप के अन्तर्गत प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं का प्रदेश की बिजली कम्पनियों पर वर्ष 2017-18 तक 13337 करोड़ निकल रहा है। इसके बावजूद भी सरकार व पावर कार्पोरेशन के दबाव में उपभोक्ता की दरों में आयोग ने व्यापक बढ़ोत्तरी की है।

    उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा मामला यहीं तक सीमित नहीं रहा, बढ़ोत्तरी करते वक्त आयोग ने यह भी नहीं देखा कि जहां बिजली कम्पनियों के अनुमोदित अतिरिक्त राजस्व जो बिजली दर बढ़ोत्तरी से प्राप्त होगा, वह 3593 करोड़ होता है लेकिन उससे भी अधिक रू0 3872 करोड़ राजस्व के एवज में टैरिफ वृद्धि कर दी। यानि कि ऊर्जा इतिहास में यह भी पहली बार हुआ कि बिजली कम्पनियों को वर्ष 2019-20 के लिये जो अनुमानित राजस्व अनुमोदित किया गया वह रू0 279 करोड़ अधिक है। यानि कि बिना मांग बढ़ोत्तरी की बरसात। जो आयोग के निर्णय पर हमेशा प्रश्नचिन्ह उठायेगा।

    उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में किसान ग्रामीण व्यापारी व आम जनमानस आन्दोलित है लेकिन सरकार चुपचाप तमाशा देख रही है। आयोग भी पावर कार्पोरेशन की हां में हां मिला रहा है। जो यह सिद्ध करता है कि पावर कार्पोरेशन की अक्षमता का खामियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। कभी भी ऐसा नहीं हुआ जब आम जनसुनवाई में उपभोक्ताओं ने तर्क आधारित बातें रखी और सबूत पेश किये। इसके बावजूद भी आयोग ने अपने तरीके से ऐसा निर्णय ले लिया जो उपभोक्ताओं के लिये कष्टकारी साबित होगा। उपभोक्ता परिषद चुप बैठने वाला नहीं है। जल्द ही वह अपने तरीके से संवैधानिक लड़ाई और तेज करेगा।

    Keep Reading

    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Insistence on a mobile phone leads to family tragedy; three die after falling from a hill in Chhatrapati Sambhajinagar.

    मोबाइल की जिद में उजड़ा पूरा परिवार, छत्रपति संभाजीनगर की पहाड़ी से गिरकर तीन मौतें

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading