नई दिल्ली,20 सितम्बर 2019: ब्रिटेन के पूर्व पीएम डेविड कैमरन ने एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने एक बार पाकिस्तान के खिलाफ सैनिक कार्रवाई करने का पूरी तरह से मन बना लिया था।
बात दें कि ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने अपनी किताब में इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने लिखा है कि अगर मुंबई में आतंकी हमले जैसा दोबारा हमला होता, तो पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पाकिस्तान के खिलाफ सैनिक कार्रवाई करने का पूरा विचार कर लिया था।

मनमोहन सिंह से बातचीत करने वाले पूर्व पीएम डेविड कैमरन ने इसका खुलासा अपनी किताब में किया है डेविड कैमरन ने अपनी किताब में मनमोहन सिंह को एक संत व्यक्ति के रूप में वर्णित किया है। सन 2010 से 2016 तक तीन बार प्रधानमंत्री के रूप में डेविड कैमरन भारत का दौरा कई बार कर चुके हैं। यूरोपीय संघ पर 2016 के जनमत संग्रह वोट के मद्देनजर उन्होंने इस्तीफा दिया था।
बता दें कि गुरुवार को जारी अपने संस्मरण रिकॉर्ड में उन्होंने भारत सिद्धांत के बारे में कई संदर्भ के जरिए अपनी बात कही है। उन्होंने लिखा है कि मैं प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ अच्छी तरह से मिला। वह व्यक्ति संत हैं लेकिन भारत के सामने आने वाली धमकियों पर वह मजबूत है। भारत के दौरे पर जुलाई सन 2011 में उन्होंने मुझे बताया था कि अगर मुंबई में एक और आतंकवादी हमला हुआ, तो भारत को पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा।
बता दें कि ब्रिटेन के पूर्व पीएम का यह खुलासा ऐसे समय में आया है जब कश्मीर मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के बीच बीते महीने से तनातनी जारी है।







