भारतीय सेना अलर्ट, देगी मुहतोड़ जवाब
नई दिल्ली,28 सितम्बर 2019: बॉर्डर से एक बड़ी खबर है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इंटेलिजेंस एजेंसियों को इनपुट मिला है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) की बैठक खत्म होने के बाद पाकिस्तान नियंत्रण रेखा यानी एलओसी के पास कुछ बड़ा करने की तैयारी में है। इसके लिए नागरिकों को ढाल बनाया जा सकता है।
भारतीय इंटेलिजेंस एजेंसियों ने एलओसी के पास सुरक्षा बलों को अलर्ट कर दिया है मीडिया खबरों और सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना और ‘जमात उल अल हदीस’ ने तीन से चार हज़ार युवाओं को अक्टूबर के पहले हफ्ते में एलओसी के उल्लंघन के लिए तैयार किया है। कहा जा रहा है उन्हें एक महीने तक ट्रेनिंग दी जाए गई है। जमात उल हदीस 26 /11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का नया संगठन है।

पीओके में सक्रिय हैं आतंकवादी:
जानकारी के अनुसार सूत्रों ने बताया कि प्रशिक्षित किए जा रहे हैं, इन आतंकियों में जेकेएलएफ (आजादी) के कुछ युवा सदस्य भी शामिल हैं। जो पाक अधिकृत कश्मीर पीओके में सक्रिय हैं। सूत्रों का कहना है कि इस ट्रेनिंग का मकसद युवाओं का इस्तेमाल कर उन्हें एलओसी से सटे इलाकों में भेजना है। जिससे वह अक्टूबर के पहले हफ्ते में घुसपैठ कर सकें।
पाकिस्तान इस सारे मंसूबे को कुछ इस तरह अंजाम देने की फिराक में है जिससे कि भारतीय सुरक्षा बल जवाबी कार्रवाई करें तो पाकिस्तान उसे नागरिकों के मानवाधिकार को उल्लघन की तरह दुनिया के सामने पेश कर सकें। इसके अलावा पाकिस्तानी सेना बैट के साथ ही बॉर्डर एक्शन टीम के सदस्यों को भी भेज रही है।
कहा जा रहा है कि अगर यह सब एलओसी के उल्लंघन में कामयाब रहे तो बड़ी गड़बड़ी का अंजाम दिया जा सकता है।
भारतीय सुरक्षा एजेंसियां पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को नाकाम करने के लिए दिन-रात कड़ी चौकसी बरत रही हैं। सूत्रों ने 31 स्पॉट के नाम भी बताएं। इस सूची से पहले एलओसी के उस पार पाकिस्तानी पोस्ट और फिर उससे लगते भारतीय सेक्टर नाम दिया गया है।







