Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    कश्मीर के दावों पर इमरान की अजीत डोभाल ने खोली पोल

    By October 3, 2019 Current Issues No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 625

    सऊदी क्राउन प्रिंस से मुलाकात की, किया भारत का रुख स्पष्ट 

    इस्लामाबाद द्वारा कश्मीर मुद्दे पर भारत विरोधी प्रचार करने के खिलाफ भारत ने सऊदी अरब से बातचीत की है। इससे कुछ दिन पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में भाग लेने के लिए जाते समय सऊदी अरब का दौरा किया था। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से बातचीत की और कश्मीर पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कश्मीर पर भारत का रुख स्पष्ट किया।

    मीडिया ख़बरों के अनुसार क्राउन प्रिंस ने जम्मू एवं कश्मीर पर भारत के रुख और भारत की कार्रवाई पर समझ जाहिर की। यह वार्ता लगभग दो घंटे तक चली। न्यूयॉर्क जाते समय इमरान ने रियाद में दो दिन बिताए थे और अपनी पत्नी बुशरा बीबी के साथ मक्का में उमरा किया था। इसके बाद सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच मजबूत संबंधों पर प्रकाश डालने के प्रयास में वह प्रिंस के विशेष विमान से ही न्यूयॉर्क गए थे।

    बता दें कि क्राउन प्रिंस के साथ डोभाल की बैठक के दौरान भारत-सऊदी द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर वृहद मुद्दों पर चर्चा हुई। सूत्रों ने कहा कि एनएसए के दौरे से दोनों देशों के बीच घनिष्ट संबंधों को और मजबूती मिलेगी और ऐसे समय में सहयोग के विशिष्ट क्षेत्रों के पहचान में मदद मिलेगी, जब प्रिंस सलमान के विजन 2030 के साथ सऊदी अरब अपनी अर्थव्यवस्था को विविधिता प्रदान करना चाहता है। इस महत्वपूर्ण मुलाकात से दोनों देशों के बीच आपसी महत्व के मुद्दों पर नियमित और वर्तमान विचार-विमर्श के उच्चतम स्तर पर प्रकाश पड़ता है।

    श्री डोभाल ने सऊदी अरब में अपने समकक्ष मुसैद अल ऐबान के साथ भी बैठक की। मुसैद सऊदी अरब के काउंसिल ऑफ पॉलिटिकल एंड सिक्योरिटी अफेयर्स तथा नेशनल साइबर सिक्योरिटी अथॉरिटी के चेयरमैन भी हैं। 

    Keep Reading

    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    Former MLA Surendra Singh foiled an attempt to kidnap a young woman on NH-31.

    पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने NH-31 पर युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम की

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A spectacular coming-together of Ranbir, Alia, and Vicky in Bhansali's grand world.

    भंसाली की भव्य दुनिया में रणबीर-आलिया-विक्की का धमाकेदार संगम

    September 6, 2026
    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    September 6, 2026
    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    September 6, 2026
    Former MLA Surendra Singh foiled an attempt to kidnap a young woman on NH-31.

    पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने NH-31 पर युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम की

    September 6, 2026
    Bollywood’s ‘Dabangg’ Divas in Khaki

    खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ

    September 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading