विकासशील छात्र मोर्चा की ओर से जारी रहा राहत आपदा
विकासशील छात्र मोर्चा के द्वारा राजधानी पटना के आपदा वाले इलाकों में पांचवें दिन भी राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चलाया गया, जिसका नेतृत्व छात्र मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास बॉक्सर ने किया। विकास बॉक्सर ने अपने साथियों के साथ ट्रेक्टर पर सवार होकर गोला रोड, राजेन्द्र नगर, काजीपुर क्षेत्र में सुबह से ही दूध, ब्रेड, बिस्कुट, फल, ओआरएस पाउडर, पानी आदि जरूरत के चीजों का वितरण किया और कई लोगों को पानी से सुरक्षित बाहर निकालने का भी काम किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि राहत सामग्रियों को बाढ़ पीड़ितों तक पहुचाने का कार्य छात्र मोर्चा के साथियों के द्वारा जारी है और जो लोग बीमार है उनके लिए दवाइया भी पहुचाई जा रही है। जो बाढ़ पीड़ित असुरक्षित जगह पर फंसे हुए है, उनके रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानो पर छात्र मोर्चा के द्वारा पहुचाया जा रहा है।
छोटे सहनी ने कहा स्थिति पर नियंत्रण में सरकार असफल, महामारी फैलने का खतरा बढ़ा
विकासशील इंसान पार्टी द्वारा पटना के राजेंद्र नगर के जलजमाव वाले क्षेत्र में मछली का जीरा छोड़ा गया. इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव छोटे सहनी ने कहा कि, ‘इन इलाकों में पिछले एक हफ्ते से पानी जमा है तथा अब मलेरिया तथा डेंगू जैसी महामारी का ख़तरा बढ़ गया है. ऐसे में मछलियाँ मच्छडो के लार्वा को खा जाएगी जिससे मच्छडो का प्रकोप कम होगा.

इस दौरान पार्टी के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधायक अरुण कुमार, पटना की मेयर सीता साहू तथा वार्ड पार्षद प्रमिला मोदी का विरोध प्रकट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार टेक्नीकल जानकार हैं तथा उन्होंने राजेंद्र नगर तथा शहर के दुसरे हिस्सों में रहने वाले बुद्धिजीवियों, डॉक्टरों, इंजीनियरों तथा शहर के नागरिकों को आवश्यक सामग्रियों के लिए भीख मांगने पर मजबूर कर दिया है.






