Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 13
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    उत्तर प्रदेश उप चुनाव: आपराधिक छवि वाले पांच उम्मीदवारों को बसपा ने दिए टिकट

    By October 15, 2019 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 574
    • एडीआर रिपोर्ट के अनुसार सर्वाधिक संपत्ति वाले हैं बसपा उम्मीदवार अरूण द्विवेदी
    • संपत्ति के मामले में दूसरे नम्बर पर कानपुर नगर के बसपा उम्मीदवार देवी प्रसाद तिवारी

    उपेन्द्र नाथ राय

    लखनऊ, 15 अक्टूबर 22019: अपराध के प्रति सर्वाधिक हो-हल्ला मचाने वाली और खुद को अपराध पर नियंत्रण करने का दावा करने वाली बसपा ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा उप चुनाव में सबसे ज्यादा अपराधिक छवि वाले लोगों को टिकट दिए हैं। सबसे ज्यादा संपत्ति वाले भी बसपा के ही कैंट उम्मीदवार अरूण द्विवेदी हैं, जिनके पास चल-अचल संपत्ति को मिलाकर 22,24,78,397 रुपये है। संपत्ति के मामले में उप चुनाव में दूसरे नम्बर पर रहने वाले भी कानपुर नगर के बसपा उम्मीदवार ही देवी प्रसाद तिवारी हैं जिनके पास कुल चल-अचल संपत्ति 12,97,56,890 रुपये हैं।

    21 उम्मीदवारों पर गंभीर आपराधिक मामले:

    मंगलवार को एडीआर की प्रेसवार्ता में यूपी इलेक्शन वाच के स्टेट हेड संजय सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में उप चुनाव लड़ने वाले 109 उम्मीदवारों में से 101 उम्मीदवारों के शपथ पत्रों का विश्लेषण किया गया। इसमें 24 उम्मीदवारों ने अपने ऊपर आपराधिक छवि और 21 उम्मीदवारों ने अपने ऊपर गंभीर आपराधिक मामले घोषित किये हैं। इनमें सर्वाधिक आपराधिक छवि वाले उम्मीदवार अब्दुल मातीन हैं, जो प्रतापगढ़ विधानसभा में पीस पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। दूसरे नम्बर पर समाजवादी पार्टी के टिकट पर रामपुर से चुनाव लड़ने वाली आजम खां की पत्नी डाक्टर नाजीन फातमा हैं, जबकि तीसरे नम्बर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से प्रतापगढ़ से चुनाव लड़ने वाले नीरज त्रिपाठी हैं।

    बसपा ने पांच जबकि भाजपा ने तीन आपराधिक छवि वालों को दिया टिकट:

    दलगत उम्मीदवारों की अपराधिक छवि पर प्रकाश डालें तो सर्वाधिक पांच उम्मीदवार बसपा ने आपराधिक छवि के उम्मीदवार खड़े किये हैं। इसके बाद भाजपा ने तीन, कांग्रेस ने दो, समाजवादी पार्टी ने दो आपराधिक प्रवृत्ति के उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे हैं।

    35 उम्मीदवारों के पास एक करोड़ से ज्यादा संपत्ति:

    वित्तीय पृष्ठभूमि पर नजर दौड़ाएं तो एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक 101 उम्मीदवारों में 35 उम्मीदवारों के पास एक करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। सर्वाधिक सम्पत्ति बसपा से लखनऊ कैंट के उम्मीदवार अरुन द्विवेदी के पास है, जो 22 करोड़ रुपये से ज्यादा है। दूसरे नम्बर पर कानपुर से चुनाव लड़ रहे बसपा उम्मीदवार देवी प्रसाद तिवारी के पास है, तीसरे नम्बर पर कानपुर नगर से ही भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे सुरेन्द्र मैथानी के पास ज्यादा संपत्ति है। मैथानी के पास कुल संपत्ति 10 करोड़ रुपये से ज्यादा है। उप चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 1.59 करोड़ रुपये है। सबसे कम संपत्ति रामपुर विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे भीवा खान के पास है, जिन्होंने अपनी संपत्ति 4029 रुपये घोषित की है।

    61 प्रतिशत उम्मीदवार स्नातक:

    शैक्षिक योग्यता पर एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक 31 प्रतिशत उम्मीदवार पांचवीं से 12 तक की शिक्षा ग्रहण की है, जबकि 61 प्रतिशत उम्मीदवारों ने अपनी योग्यता स्नातक घोषित की है। दो उम्मीदवार डिप्लोमा धारक हैं। वहीं आयु के हिसाब से 69 प्रतिशत उम्मीदवार 25 से 50 वर्ष आयु के मध्य हैं, जबकि 31 प्रतिशत 51 से 70 वर्ष की आयु के हैं। इस उप चुनाव में महिलाओं का प्रतिनिधित्व 11 प्रतिशत है।

    Keep Reading

    Havoc caused by crowds in the hills: Ambulances stuck in Mussoorie—yet why aren't people stopping?

    पहाड़ों पर भीड़ का कहर: मसूरी में एंबुलेंस भी फंसी, फिर भी लोग रुक क्यों नहीं रहे?

    Dispute over platform ticket expiry at the station: Train delayed, passenger fined!

    स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट एक्सपायरी का विवाद : ट्रेन लेट, जुर्माना यात्री पर!

    Piyush Goyal launches ‘Hunger-Free World’ initiative; 100 students to receive free nutritious meals daily.

    पीयूष गोयल ने शुरू की ‘हंगर फ्री वर्ल्ड’ पहल 100 छात्रों को मिलेगा रोज मुफ्त पौष्टिक भोजन

    Kids to become RJs and take the mic! Big FM's magical radio station launches at KidZania.

    बच्चे बनेंगे आरजे, संभालेंगे माइक! किड्ज़ेनिया में शुरू हुआ बिग एफएम का जादुई रेडियो स्टेशन

    Do not play vote-bank politics at the cost of internal security.

    आंतरिक सुरक्षा की कीमत पर वोटों की राजनीति न करें

    Sold taxi to save a girl's life; later, the true recipient of the gold medal was found.

    टैक्सी बेचकर बचाई लड़की की जान, फिर मिला गोल्ड मेडल का असली हकदार

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Many writers are caught in a labyrinth of duties!

    कर्त्तव्यों के चक्रव्यूह में घिरे हैं कई कलमकार!

    June 12, 2026
    Havoc caused by crowds in the hills: Ambulances stuck in Mussoorie—yet why aren't people stopping?

    पहाड़ों पर भीड़ का कहर: मसूरी में एंबुलेंस भी फंसी, फिर भी लोग रुक क्यों नहीं रहे?

    June 12, 2026
    Pride in Manufacturing: Godrej launches a new model for LGBTQIA+ inclusion in the manufacturing sector.

    प्राइड इन मैन्युफैक्चरिंग: गोदरेज ने विनिर्माण क्षेत्र में एलजीबीटीक्यूआईए+ समावेश का नया मॉडल शुरू किया

    June 12, 2026
    'Navya Chakra' Set to Redefine Psychological Thrills

    नव्या चक्र: मनोविज्ञान की सीमाएं तोड़ने वाला साइकोलॉजिकल थ्रिलर तैयार! ट्रेलर ने मचाया सनसनी, 26 जून को सिनेमाघरों में धमाका

    June 12, 2026
    India 2030: A Power Revolution for Both Villages and Cities

    भारत 2030: बिजली की क्रांति, गांव-शहर दोनों के लिए

    June 12, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading