Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 9
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»festival

    करवाचौथ: हाथों पर सज रही मेहंदी, अब रहेगा चांद का इन्तजार

    By October 16, 2019Updated:October 16, 2019 festival No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 584

    लखनऊ,16 अक्टूबर 2019: सुहागिनें गुरुवार को करवाचौथ का व्रत रखेंगी। करवा चौथ को कर्क चतुर्थी भी कहते हैं। शाम को जब चांद आसमान में 8:16 पर निकलेगा तब महिलाएं विधि विधान से पूजन कर व्रत सम्पन्न करेंगी। इसकी तैयारियां आज बुद्धवार से ही शुरू हो गयीं। इस बार कल्याणकारी कृतिका नक्षत्र में पूजन किया जाएगा। पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 7:30 से 8:30 बजे तक रहेगा। चतुर्थी के कारण गणेश का पूजन भी किया जाएगा। सुहागिनें गौरी का पूजन कर सदा सुहागिन रहने और सौभाग्य का आशीष हासिल करेंगी।

    अखंड सौभाग्य की मंगलकामना के लिए गुरुवार को महिलाएं करवाचौथ का निर्जला व्रत रखेंगी। इस मौके पर आज बुद्धवार के दिन बाजार गुलजार रहे। इस बार लखनऊ के हज़रतगंज में व लखनऊ के ख़ास इलाकों में कहीं महिलाएं हाथों में मेहंदी लगवाती दिखीं तो कहीं करवा खरीदती नजर आईं। सुहागिनों को चाँद का ख़ास इंतजार रहेगा। चांद को देखने के बाद ही महिलाए अर्घ्य देकर और पूजाकर व्रत खोलेंगी। वहीं कई जगह पर सुहागिनों ने कहा कि इस बार वह भगवान शिव, पार्वती की कथा सुनने के बाद ही पति के हाथ से पानी पीकर व्रत पूरा करेंगी।

     

    कई साल से व्रत रख रही हूं, कैसे छोड़ दूँ!

    प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट धीरेन्द्र की पत्नी सीमा का इस दस अक्टूबर को प्रसव हुआ था। सीमा ने बताया कि शादी को पांच साल हो गए हैं। शुरू से ही व्रत रख रही हूं, ऐसे में इस बार कैसे छोड़ देती। हमारे बच्चे के जन्म ने इस बार का व्रत सबसे खास और यादगार बन गया है।

    हेलमेट पहनकर सुरक्षित चलने का संदेश:

    इस बार करवा चौथ से पहले ही सुहागिन महिलाओं ने अपने पति से हेलमेट पहनकर सुरक्षित चलने का संदेश दिया। इस दौरान कुछ सामाजिक संघटन की महिलाओं ने भी बिना हेलमेट गाड़ी चलाने से पति को रोकने का वादा किया है।

    व्रत के बाद रेस्टोरेंट में होगा डिनर:

    इस बार करवाचौथ पर घर पर खाना तैयार करने की जगह शहर में रेस्टोरेंट में जाकर डिनर करने का खासा क्रेज दिख रहा है। गोमतीनगर निवासी कविता पांडेय ने कहा कि व्रत के बाद इस बार डिनर रेस्टोरेंट में ही करेंगे विद फैमेली, कुछ खास दिन भी हो जायेगा!

    हाथों पर सजी मेहंदी, रहेगा दिखा चांद का इन्तजार:

    सुहागिनों में करवाचौथ का खासा क्रेज़ होता है क्योंकि यह उनके लाइफ पार्टनर से जुड़ा एक खास पर्व होता है जिसमें महिलाएं अपने पति के लिए सबकुछ न्योछावर कर देती हैं। इसी बात को ध्यान में रखकर पति भी उनका खूब ख्याल रखते हैं इसलिए उन्हें शॉपिंग से लेकर हर खरीददारी कि छूट देतें हैं।

    बाज़ारों में सर्राफ कि दुकानों से लेकर मेंहदी लगवाने तक शॉप पर खूब रौनक रहती है। ब्यूटी पार्लर में तो महिलाएं सुंदरता में चार चाँद लगवाने के लिए सुबह से ही टाइम ले लेती हैं जहाँ वह आइब्रो से लेकर नई हेयर स्टाइल तक में हर चीज सुपर चाहती है।

    करवा चौथ मुहूर्र्त 2019:

    करवा चौथ का शुभ मुहूर्त: कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्थी
    दिन: गुरुवार 17 अक्टूबर 2019
    करवा चौथ व्रत का समय: सुबह: 6:30 बजे से रात 8:16 तक
    व्रत की कुल अवधि 13 घंटे 53 मिनट
    करवा चौथ के दिन चंद्रोदय का समय: 8:16
    चतुर्थी तिथि: करवा चौथ के दिन चतुर्थी तिथि की शुरुआत सुबह 6:48 से व चतुर्थी तिथि का समापन 18 अक्टूबर सुबह 7:29 पर होगा।

    Keep Reading

    Health of 4 UP MPs deteriorates during Ladakh visit; Lalganj MP admitted to AIIMS; Afzal Ansari put on oxygen support.

    लद्दाख दौरे पर UP के 4 सांसदों की तबीयत बिगड़ी, लालगंज सांसद AIIMS में भर्ती; अफजाल अंसारी को लगी ऑक्सीजन

    Iran fired 10 ballistic missiles at Israel; all destroyed. Trump’s stern message: "Make a deal now."

    ईरान ने इज़राइल पर दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें, सभी नष्ट; ट्रंप का सख्त संदेश- “अब डील करो”

    वेतन नहीं तो जनगणना नहीं!, लखनऊ के प्राथमिक शिक्षक कल से जनगणना बहिष्कार पर

    Human rights situation in Tibet goes from bad to worse: China's dominance further increases.

    तिब्बत में मानवाधिकारों की स्थिति बद से बदतर, चीन का दबदबा और बढ़ा

    7 ballistic missiles fired; US attacked radar sites.

    ईरान- अमेरिका तनाव चरम पर: 7 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, US ने रडार साइट्स पर हमला किया

    Yoga awareness campaign launched with the blowing of the conch shell.

    शंखनाद के साथ शुरू हुआ योग जागरूकता अभियान

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Raja ka Aaina (The King's Mirror): The King's Mirror is no ordinary mirror.

    राजा का आईना : राजा का आईना कोई साधारण आईना होता नहीं

    June 9, 2026
    Health of 4 UP MPs deteriorates during Ladakh visit; Lalganj MP admitted to AIIMS; Afzal Ansari put on oxygen support.

    लद्दाख दौरे पर UP के 4 सांसदों की तबीयत बिगड़ी, लालगंज सांसद AIIMS में भर्ती; अफजाल अंसारी को लगी ऑक्सीजन

    June 8, 2026
    Iran fired 10 ballistic missiles at Israel; all destroyed. Trump’s stern message: "Make a deal now."

    ईरान ने इज़राइल पर दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें, सभी नष्ट; ट्रंप का सख्त संदेश- “अब डील करो”

    June 8, 2026

    बड़े मंगल पर करें ये उपाय सभी दुखों को हर लेंगे हनुमान जी

    June 8, 2026

    वेतन नहीं तो जनगणना नहीं!, लखनऊ के प्राथमिक शिक्षक कल से जनगणना बहिष्कार पर

    June 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading