Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    ‘भाखरवड़ी’ में आदर्शवादी अन्ना शराब पीकर हुए इमोशनल?

    By October 18, 2019 Featured No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 689

    मुंबई, 18 अक्टूबर 2019: सोनी सब के शो ‘भाखरवड़ी’ में जल्द ही एक बहुत ही अप्रत्याशित और चौंकाने वाला मोड़ आने वाला है। आदर्शवादी अन्ना (देवेन भोजानी) आगामी एपिसोड में भावुकता का शिकार होते हुए दिखाई देंगे। भाखरवड़ी, उन विभिन्न फ्लेावर्स के लिए जाना जाता है जिसे इस शो का हरेक किरदार दर्शकों के लिए जिंदगी का एक हलका-फुलका सार प्रस्तुवत करने के लिए परोसता है। इस शो में हाल ही में अन्ना के भाई, मुन्ना (निखिल रत्नापारखी) की एंट्री हुई है, जिन्होंने अपनी जबर्दस्त् एनर्जी से गोखले हाउस और विशेष रूप से अन्ना के जीवन में उथल-पुथल मचा दी है।

    मुन्ना ने अन्ना पर हर तरह की तरकीबें अपनाना शुरू कर दिया है, इसी कड़ी में उसने गोखले के घर की सारी घड़ियाँ दो घंटे पीछे कर दीं, जिसके चलते अन्ना अपने जीवन में पहली बार देर से उठे और इस कराण से उनके वफादार ग्राहकों को बेहद निराशा के साथ लंबे समय तक उनकी दुकान पर इंतजार करना पड़ा। वहीं दूसरी ओर, अभिषेक (अक्षय केलकर) ने खुलासा किया कि उसी ने मुन्ना को गोखले हाउस में आमंत्रित किया है।

    अपनी नई-नई तरकीबों की श्रृंखला को जारी रखते हुए, मुन्ना अन्ना को पानी-पुरी प्रतियोगिता के लिए चुनौती देता है, अन्ना इस प्रतियोगिता के लिए तैयार हो जाते हैं, क्योंकि उनको मुन्नाम की मसालेदार पानी में शराब मिलाने की योजना के बारे में कोई जानकारी नहीं है। अन्ना, चुनौती को आगे बढ़ाते हुए पानी-पुरी खाकर नशे में धुत्त हो जाते हैं और अपने परिवार के प्रत्येक सदस्य के प्रति अपना दुख व्यक्त करना शुरू कर देते हैं।

    मुन्ना के गंदे गेम से अन्ना के सिद्धांत टूट जाते हैं। आगामी एपिसोड में यह भी पता चलेगा कि जब अन्ना को पता चलता है कि इस हरकत के पीछे मुन्ना का हाथ है, तो वे कैसे रिएक्ट करता है?

    अन्ना का किरदार निभा रहे देवेन भोजानी कहते हैं, “मुन्ना की एंट्री ने अन्ना के जीवन में उथल-पुथल मचा दी है। शो के आगे के एपिसोड हँसी और मनोरंजन से भरपूर होंगे, लेकिन इसके साथ ही दर्शक अन्ना के भावनात्मक पक्ष को भी देखेंगे, जोकि उन्होंने पहले कभी नहीं देखा है। यह देखना रोमांचक होगा कि अन्ना और मुन्ना के बीच अब आगे क्या होता है। साथ ही, अन्ना को एक अलग ही अवतार में देखने के लिए, भाखरवड़ी देखते रहें।”

    मुन्ना का किरदार निभा रहे निखिल रत्नापारखी ने कहा, “मुन्ना बेहद खुराफाती है और हमेशा कुछ न कुछ चाल चलता रहता है। मैं इस उत्साही और शरारती चरित्र – मुन्ना को निभाने का काफी मजा ले रहा हूं। वह अन्ना से पूरी तरह विपरीत है और अपने जीवन को किसी बंधन या सिद्धांत के बिना जीने में विश्वास रखता है। उसकी वजह से अन्ना देर से जागे और यहां तक कि उसने उन्हें शराब भी पिला दी। ऐसे में यह देखना रोमांचक होगा कि उसकी शरारत आगे कैसे बढ़ती है और क्या-क्या नए रंग दिखाती है, ‘क्योंकि पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त’।“ बता दें कि भाखरवड़ी पर अन्ना का बहका अंदाज, का प्रसारण हर सोमवार से शुक्रवार, रात 10:30 बजे सोनी सब पर होता है।

    Keep Reading

    Bhabhi Dayan Hai!': Teaser builds anticipation; set to hit theaters on the occasion of Dussehra, October 16, 2026.

    ‘भाभी डायन है!’: टीज़र ने बढ़ाई उत्सुकता; 16 अक्टूबर 2026 को दशहरे के मौके पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

    A spectacular coming-together of Ranbir, Alia, and Vicky in Bhansali's grand world.

    भंसाली की भव्य दुनिया में रणबीर-आलिया-विक्की का धमाकेदार संगम

    Bollywood’s ‘Dabangg’ Divas in Khaki

    खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ

    ‘Vibe’ trailer released: An explosive cocktail of laughter, action, and twists.

    ‘वाइब’ का ट्रेलर रिलीज: हंसी, एक्शन और ट्विस्ट का धमाकेदार कॉकटेल

    Hanuman Ansh beats ‘Toxic’

    हनुमान अंश ने ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा

    Akshay’s terrifying ‘monster’ avatar vs. Saif’s gritty hero: the trailer reveals the showdown between the two superstars; releasing on September 11.

    अक्षय का खौफनाक ‘हैवान’ अवतार Vs सैफ का जुझारू हीरो ट्रेलर ने खोला दोनों सुपरस्टार्स की आर-पार जंग का राज, 11 सितंबर को रिलीज

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bhabhi Dayan Hai!': Teaser builds anticipation; set to hit theaters on the occasion of Dussehra, October 16, 2026.

    ‘भाभी डायन है!’: टीज़र ने बढ़ाई उत्सुकता; 16 अक्टूबर 2026 को दशहरे के मौके पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

    September 10, 2026
    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    September 10, 2026
    Axis Bank to accelerate Uttar Pradesh's development; launches ‘Sparsh Week 2026’ from Lucknow.

    उत्तर प्रदेश के विकास को रफ्तार देगा एक्सिस बैंक, लखनऊ से की ‘स्पर्श वीक 2026’ की शुरुआत

    September 10, 2026

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    September 10, 2026

    सर्फ पार्क अर्थव्यवस्था में एक नई ताकत

    September 9, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading