Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 19
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    BPSC रिजल्ट का कटऑफ है बाबा साहब के संविधान से मिले आरक्षण को खत्म करने की साजिश

    By October 21, 2019 Global NEWS No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 508
    • बिहार के OBC छात्रों के साथ हकमारी करने में लगी है नीतीश सरकार

    पटना, 21 अक्टूबर 2019 : जनतांत्रिक विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार ने आज बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) परीक्षा में OBC का कटऑफ, जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों से ऊपर जाने के मामले को बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के संविधान से मिले आरक्षण के अधिकार को खत्म करने की साजिश बताया।

    उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अब बिहार में संविधान विरोधी भाजपा – आरएसएस के एजेंडे को लागू कर OBC छात्रों के साथ हकमारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने अपने 14 साल के शासन काल में बिहार को बर्बाद कर दिया और अब मुख में राम बगल में छुरी के तर्ज पर अब पिछड़े और वंचितों के संविधान सम्मत मिले अधिकारों को खत्म करने में लगे हैं।

    अनिल कुमार ने उक्त बातें आज जनतांत्रिक विकास पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन के के दौरान कहीं। इस दौरान उन्होंने पूछा कि BPSC फाइनल रिजल्ट में ओबीसी कैंडिडेट्स का फाइनल कट ऑफ है- 595, जबकि जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स का कट ऑफ 588 है। आखिर पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों का कट ऑफ सामान्य वर्ग के कट ऑफ से ज्यादा कैसे हो सकता है? ये आरक्षण खत्म करने की साजिश के तहत हो रहा है।

    OBC का कट ऑफ जनरल कैटेगरी से ज्यादा है, जिसका मतलब है कि जिन OBC उम्मीदवारों ने परीक्षा में जनरल कैटेगरी वाले उम्मीदवारों से ज्यादा नंबर लाये हैं, फाइनल लिस्ट में पिछड़ा वर्ग के वही उम्मीदवार जगह पाने में कामयाब होंगे। यह घोर अन्याय है। इससे पहले नीतीश सरकार ने दलितों के हायर एजुकेशन के लिए शुरू हुई छात्रवृत्ति योजना को भी बंद कर दिया, ताकि दलित समाज के लोग शिक्षा से वंचित रहे। इससे नीतीश कुमार का OBC, दलित और पिछड़ा विरोधी चेहरा उजागर होता है। इसलिए उन्हें बताना होगा कि राज्य की कमजोर जनता के साथ उनकी सरकार धोखा क्यों कर रही है?

    #जनतांत्रिक विकास पार्टी

    Keep Reading

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Buzz in the IPO market: Will the public issues of Elevate Campus and Vermora Granito launch next week?

    आईपीओ बाजार में हलचल: एलिवेट कैंपस और वर्मोरा ग्रैनिटो के पब्लिक इश्यू अगले हफ्ते होंगे लॉन्च?

    September 18, 2026
    Grand ceremony in Sarojini Nagar in honor of retired teachers; 12 educators receive special recognition.

    सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में सरोजिनी नगर में भव्य समारोह, 12 गुरुजनों को मिला विशेष आदर

    September 18, 2026

    कंसाई नेरोलैक पेश करते हैं “नूर-ए-कश्मीर”

    September 18, 2026

    AI और ऑटोमेशन : MSMEs के लिए नया आयाम

    September 18, 2026
    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    September 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading