Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 5
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया»Crime News

    युवकों ने चलती ट्रेन से दलित युवक को पीट-पीट कर बाहर फेंका, मौत

    By October 22, 2019 Crime News No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 825

    गाजीपुर, 22 अक्टूबर, 2010: जनपद के वाराणसी भटनी रेलखंड पर सादात से जखनियां रेलवे स्टेशन के मध्य हुरमुजपुर हाल्ट के पास चलती ट्रेन में समुदाय विशेष के युवकों द्वारा आजमगढ़ निवासी एक दलित युवक की पिटाई कर ट्रेन की आपातकालीन खिड़की से बाहर फेंक दिया गया। इस घटना में दलित युवक राजीव गौतम (35 वर्ष) की मौत हो गई।

    ट्रेन की आपातकालीन खिड़की से बाहर फेंका:

    आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना अंतर्गत गजहरा गांव निवासी राजीव गौतम (35 वर्ष) पुत्र केशवराम गाजीपुर के माहपुर स्थित अपने रिश्तेदारी में आया हुआ था, जहां से मंगलवार की सुबह वाराणसी भटनी सवारी गाड़ी संख्या 55122 में सवार होकर मऊ की ओर जा रहा था। युवक के साथ यात्रा कर रहे उसके चचेरे भाई श्रीकांत के अनुसार सादात रेलवे स्टेशन पर मऊ निवासी इरफान अली अपने दर्जनों साथियों के साथ ट्रेन में सवार हुआ। ट्रेन के आगे बढ़ने पर हुरमुजपुर हाल्ट के पास इरफान अली के साथ आए युवकों ने राजीव गौतम को ट्रेन में ही घेरकर मारना पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान समुदाय विशेष के दर्जनों युवकों द्वारा दलित युवक को बुरी तरह पिटाई कर चलती ट्रेन की आपातकालीन खिड़की से बाहर फेंक दिया। इस घटना में राजीव गौतम 35 वर्ष की मौत हो गई।

    ट्रेन के जखनिया स्टेशन रुकने पर सभी हमलावर युवक उतर कर पैदल ही भाग निकले। घटना की जानकारी मृतक के भाई संजू राम श्रीकांत व सहयात्री अमित ने पुलिस को दिया। जनपद की बहरियाबाद थाना पुलिस ने अपने थाना क्षेत्र के बरहां गांव के सामने से रेलवे ट्रैक से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं जीआरपी एसआई सुरेश कुमार साहनी भी मौके पर पहुंच कर कार्रवाई में जुट गए।

    मृतक के परिजनों के अनुसार आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना अंतर्गत गजहरा गांव निवासी राजीव गौतम कि 10 वर्ष पूर्व में आजमगढ़ के भीखा गांव निवासी निशा से शादी हो चुकी थी। इसके बाद राजीव गौतम ने अपने गांव की आयशा खातून के साथ प्रेम विवाह कर लिया, हालांकि दोनों पत्नियां रजामंदी से एक साथ रहने को तैयार हो गई, जिसमें पहली पत्नी निशा तो युवक के पैतृक गांव गजहरा में रहती थी, वहीं दूसरी पत्नी आयशा खातून मुबारकपुर कस्बे में इस्लामपुरा मोहल्ले में मृतक युवक राजीव गौतम के साथ किराए के मकान में रहती थी, जो प्राइवेट ड्राइवरी का काम करता था।

    बताया जाता है कि हमलावर इरफान अली मृतक राजीव गौतम की पत्नी आयशा खातून का परिचित था, जो प्राय इसके घर आया जाया करता था।

    Keep Reading

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Dabangg’ Divas in Khaki

    खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ

    September 2, 2026
    ‘Vibe’ trailer released: An explosive cocktail of laughter, action, and twists.

    ‘वाइब’ का ट्रेलर रिलीज: हंसी, एक्शन और ट्विस्ट का धमाकेदार कॉकटेल

    September 2, 2026
    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    September 2, 2026
    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    September 2, 2026
    Hanuman Ansh beats ‘Toxic’

    हनुमान अंश ने ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा

    September 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading