डा जगदीश गाँधी ने कहा ‘विश्व का सबसे बड़ा स्कूल’ होने का गौरव शिक्षकों व अभिभावकों के अथक प्रयासों का प्रतिफल है
लखनऊ, 23 अक्टूबर 2019: सिटी मोन्टेसरी स्कूल (सीएमएस), लखनऊ को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में छात्र संख्या के आधार पर एक बार फिर से ‘विश्व के सबसे बड़े विद्यालय’ का गौरव मिला है। यह जानकारी एक प्रेस कान्फ्रेन्स में संस्थापक डा जगदीश गाँधी ने पत्रकारों को दी।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए डा गाँधी ने इस उपलब्धि का सारा श्रेय विद्यालय की प्रधानाचार्याओं, शिक्षकों, अभिभावकों व छात्रों को देते हुए कहा कि शिक्षकों की बदौलत ही विद्यालय ने अपने 60 वर्षीय शैक्षिक सफर में अनेकों ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किए हैं और पूरे विश्व में लखनऊ का नाम रोशन किया है।






