Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»धर्म»Spirituality»Short Inspirational

    मैं जानता हूँ कि मैं तुम्हे बहुत पसंद हूँ!

    By October 31, 2019Updated:October 31, 2019 Short Inspirational No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 552

    एक शहर में राहुल नाम का एक समझदार लड़का रहता था। वह हमेशा पढाई से जी तो चुराता ही था साथ के मामले में हमेशा मेहनत करने से बचता था।

    एक बार जब उसका पसंदीदा कप टूट गया तो माँ ने उसे बाज़ार से खुद जाकर एक अच्छा कप लाने को कहा। पहली बार राहुल को इस तरह का कोई काम मिला था, वह मन ही मन खुश हो रहा था कि चलो इसी बहाने उसे बाहर जाने को मिलेगा और उतनी देर कोई पढने के लिए नहीं कहेगा।
    वह पास के बाजार में पहुंचा और इधर-उधर कप खोजने लगा। वह जो भी कप उठाता उसमे कोई न कोई कमी होती… कोई कमजोर होता तो किसी की डिजाईन अच्छी नहीं होती! काफी खोजने पर भी उसे कोई अच्छा कप नहीं दिखाई दिया और वो मायूस लौटने लगा।
    तभी अचानक उसकी नज़र सामने की दूकान में रखे एक लाल रंग के कप पर जा टिकी। उसकी चमक और ख़ूबसूरती देख कर राहुल खुशी से झूम उठा और झट से दुकानदार से अपने हाथों में लेकर देखने लगा।
    इसमे कोई शक नही था कि कप वाकई में बहुत सुंदर था! उसकी मजबूती, खूबसूरती और उसकी चमक…इतनी शानदार नक्कासी प्रत्येक चीज एकदम बढ़िया थी।
    पढ़े इससे सम्बंधित:
    https://m.dailyhunt.in/news/india/hindi/shagun+news-epaper-shagun/jok+aata+kahon+pisavaya+aapane-newsid-144852410
    राहुल ने उस कप को 5 रुपये में दुकानदार से खरीद लिया और घर की ओर चल पड़ा।
    रात को भी वह उस कप को अपने साथ लेकर बिस्तर पे लेट गया, और देखते-देखते वह गहरी नींद नींद में सो गया अचानक उसे उसे एक आवाज़ सुनाई दी…राहुल…राहुल…
    राहुल ने देखा कि कप उससे बातें कर रहा है।
    कप ने राहुल से कहा- मैं जानता हूँ कि मैं तुम्हे बहुत पसंद हूँ। पर क्या तुम जानते हो कि मैं इससे पहले ऐसा नहीं था?
    तब राहुल बोला- नहीं, मुझे नहीं पता…तुम्ही बताओ कि पहले तुम कैसे थे।
    कप बोला- एक समय में मैं मामूली लाल मिटटी हुआ करता था। एक दिन एक आदमी बटोर कर मुझे अपने साथ ले गया। उसने पहले मुझे जमीन पर पटक दिया और मेरे शरीर पर ऊपर से पानी डाल कर अपने हाथों से खूब मसल-मसल कर मुझे मिलाने लगा…मैं चिल्लाया कि अब बस करो…मेरी तो हड्डी पसली एक हुआ जा रहा है लेकिन वो मीसता रहा…मैं रो पड़ा बहुत कष्ट सहे…अब तो रुको वह रुका मुझे लगा कि बस अब जो होना था हो गया….अब मैं पहले से बहुत अच्छी स्थिति में हूँ।
    लेकिन ये क्या, उसने मुझे उठाकर एक घुमते हुए चक्के के बीचों-बीच पटक दिया। वह चक्का इतनी तेजी से घूम रहा था कि मेरा तो सर ही चकराने लगा …मैं चिल्लाता रहा…अब बस…अब बस….और नही घुमाओ लेकिन वह कहता गया …अभी और..अभी और… और वो एक डंडे के सहारे अपने हाथों से मुझे आकार देने लगा और ऐसा तब तक करता रहा जब तक कि मैं एक कप के शक्ल में नहीं आ गया।
    खैर! अब सच कहूँ तो पहले मुझे बहुत बुरा लग रहा था, लेकिन अब मैं खुश था कि चलो इतने कष्ट सहने के बाद ही सही अब मैं अपने जीवन में कुछ बन गया हूँ, लेकिन यह क्या उसने तो मुझे गोबर के कंडो ओर लकड़ियों के बने बिस्तर पर सुला दिया, मने जमुहाई भरी खैर अब तो मुजे इतने कष्ट झेलने के बाद बिस्तर पर सोने को मिलेगा! कहाँ हाय रे मेरी किस्मत मेरा विस्तर थोड़ी देर में धुआं छोड़ने लगा, और धीरे-धीरे आग के गोले में तबदील हो गया। मैं चिल्लाया जल गया अरे जल गया! कोई बचाओ! लेकिन कौन क्या करता इस तरह मैं भी लाल पड़ गया और जब आग बुझी फिर उस आदमी ने मुझे वहां से मुझे निकाल कर साफ कर रख दिया।
    अब मैं अपने आप को देखकर हैरान था…मेरी ताकत पहले से कई गुना बढ़ गयी थी…मेरी मजबूती देखकर वह खुश था, उन्होंने मुझे फ़ौरन रंगने के लिए भेज दिया और मैं अपने इस शानदार रूप में आ गया। सचमुच, उस दिन से मुझे खुद पर इतना गर्व हो रहा था जितना पहले कभी नहीं हुआ था।
    ‘शगुन न्यूज़ इंडिया डॉट कॉम’ को सपोर्ट करें:
    ‘शगुन न्यूज़ इंडिया डॉट कॉम’ को सपोर्ट करें यह आपकी, हमारी और लोगों की आवाज है इस मीडिया हाउस को मजबूत करने के लिए अपना आर्थिक योगदान देकर इस मीडिया को मजबूत करें।
    Shagun associates
    Ac n. 55030200000201
    Bank of Baroda
    Branch : aishbagh lucknow
    IFSC code: BARB0AISHBA
     खैर बिना तपे कोई चीज परिपक्व हो पाता है क्या? और उस टोकरी के सहारे मैं दुकान में पहुँच के सजा दिया गया मेरी जिंदगी की यही आत्म कथा है वर्ना उस जगह लाल मिटटी के रूप में पड़े रहने में मेरी कोई भी मोल नहीं था। इतनी मेहनत कर के इतना अपने आप को तपा कर अब मैं खरे सोने जैसा हो गया कमसे कम अब सर उठा कर जी तो सकते हैं।
    राहुल सारी बातें बड़े ही ध्यान से सुन रहा था और जैसे ही कप ने अपनी बात पूरी की उसकी आँखें खुल गयी।
    आज सपने में ही सही, राहुल को मेहनत का महत्त्व समझ गया था। उसने मन ही मन निश्चय किया कि अब वो कभी मेहनत से जी नहीं चुराएगा और अपने अध्यापक और माता-पिता के कहे अनुसार मन लगा कर पढ़ेगा और कड़ी मेहनत करेगा।
    बच्चों इस कहानी से हमें कड़ी मेहनत करने की सीख मिलती है, फिर चाहे वो पढाई हो, खेल हो या कोई और काम !
    – जी के चक्रवर्ती

    Keep Reading

    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    Children will get introduced to the world of personal care through play.

    खेल-खेल में पर्सनल केयर की दुनिया से रूबरू होंगे बच्चे

    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    AIM Congress 2026 से पहले AIM Global Foundation का भारत दौरा, UAE-भारत निवेश बढ़ाने पर जोर

    August 14, 2026
    UP's stellar performance on GeM: Three national awards alongside ₹1 lakh crore in procurement.

    जेम पर यूपी का शानदार प्रदर्शन, ₹1 लाख करोड़ खरीद के साथ तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

    August 11, 2026
    Rajasthani Film ‘Omlo’ Makes Waves on OTT, Reaches 120+ Countries and Claims No. 1 Spot

    राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ का ओटीटी पर जलवा, 120 देशों तक पहुंची कहानी

    August 11, 2026
    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    August 11, 2026
    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    August 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading