राजनीति देश की: कहा कि न हमने भाजपा और न ही कांग्रेस के लिए वोट मांगा
हरियाणा में बीजेपी और जननायक जनता पार्टी के गठबंधन में बनी नई सरकार के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को कहा कि हमने ना तो बीजेपी के लिए वोट मांगे और ना ही कांग्रेस के लिए जेजेपी ने राज्य में स्थित सरकार बनाने का फैसला लिया।
उन्होंने कहा कि जो लोग वोट किसको, समर्थन किसको कह रहे हैं। मैं उनसे पूछना चाहता हूं क्या हमने उनके लिए वोट मांगे हैं।
बता दे कि हरियाणा में गत 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव हुए थे और मतगणना 24 अक्टूबर को हुई थी। जिसमें किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला था। बीजेपी ने जेजेपी के 10 और 7 निर्दलीय विधायकों के समर्थन से राज्य में सरकार बनाई है।
भाजपा को इस चुनाव में 40 सीटें मिली थी और वह बहुमत के जादुई आंकड़े से 6 सीट पीछे रह गई थी, हालांकि मनोहर लाल खट्टर के ही नेतृत्व में बीजेपी ने गत लोकसभा चुनाव में भी सभी 10 सीटों पर कब्जा कर अन्य राजनीतिक दलों को भरी नुकसान पहुंचाया था। इससे पहले खट्टर और चौटाला को भाजपा और बीजेपी के निर्वाचित विधायकों की 26 अक्टूबर को यहां हुई अलग-अलग बैठकों में अपने-अपने दल का सर्वसम्मति से नेता चुना गया था।







