Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 28
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर»Education

    सी.एम.एस. ने किया ‘एनुअल स्पोर्ट्स डे’ का भव्य आयोजन

    By November 23, 2019Updated:November 23, 2019 Education No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 525

    लखनऊ, 23 नवंबर, 2019: सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर शाखा ने ‘वार्षिक खेलकूद समारोह’ का भव्य आयोजन रेलवे स्टेडियम, चारबाग में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने खेल प्रतिभा से दर्शकों का दिल जीत लिया एवं चुस्ती-फुर्ती से परिपूर्ण फिजिकल फिटनेस एक्टिवटी द्वारा इण्डिया फिट एण्ड यंग का सन्देश दिया। इससे पहले, मुख्य अतिथि श्री स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने खेल मशाल प्रज्वलित कर झंडा फहराकर खेल समारोह का विधिवत उद्घाटन किया।

    इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि अनुशासित एवं संस्कारयुक्त पारिवारिक वातावरण में पले-बढ़े बालक ही सामाजिक उत्थान में रचनात्मक भूमिका निभा सकते हैं और खेलों की इसमें अहम भूमिका है। खेल का मैदान ऐसा है जहां अनेक गुण पैदा होते हैं। चरित्र का निर्माण होता है और उनमें एकता व सहयोग की भावना विकसित होती है। उन्होंने छात्रों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि मैं सभी प्रतिभागी छात्रों को बधाई व शुभकामनाएं देता हूँं।

    इस अवसर पर सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) की प्रधानाचार्या श्रीमती जयश्री कृष्णन ने कहा कि छात्रों के बौद्धिक विकास के लिए शारीरिक विकास का होना अति आवश्यक है और यह खेलों द्वारा ही सम्भव है। अतः इस तरह के आयोजनों से छात्रों में आपसी सहयोग, आत्म विश्वास व जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

    सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने कहा कि इन नन्हें-मुन्हें छात्रों में असीम प्रतिभा छिपी है। हमें आशा है कि यह नई पीढ़ी संसार में क्रान्ति लायेगी व पूरे विश्व को एक सूत्र में बांधेगी। हमें ऐसा ही समाज चाहिए जहाँ सब लोगों को एक समान अधिकार हों व कोई भेदभाव न हो, तभी विश्व शान्ति आ सकती है।

    ब्रेनोब्रेन वण्डरकिड्स कम्पटीशन में छात्र को ‘स्टेट टॉपर’ का खिताब

    सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर कैम्पस के कक्षा-8 के मेधावी छात्र अमन सोनी ने शैक्षिक संस्था ब्रेनोबे्रन के तत्वावधान में आयोजित ब्रेनोब्रेन वण्डरकिड्स कम्पटीशन में स्टेट टाॅपर का खिताब अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता के अन्तर्गत मेन्टल मैथ्स, एबाकस, क्विज, लाॅजिकल एक्टिविटी आदि प्रतियोगिताएं आयोजित हुई, जिसमें कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया।

    सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. महानगर कैम्पस के इस मेधावी छात्र ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अपने ज्ञान-विज्ञान व बौद्धिक प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन कर स्टेट टाॅपर का खिताब अर्जित किया। इस उपलब्धि हेतु अमन को रु. 1000/- के नगद पुरस्कार के अलावा गोल्ड मैडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

    #सिटी मोन्टेसरी स्कूल

    Keep Reading

    Mojtaba Khamenei's open support for Hezbollah.

    मोजतबा खामेनेई का हिजबुल्लाह को खुला समर्थन

    Trump’s ‘Fool’ Remark Goes Viral! Even Americans Who Oppose War Dubbed ‘Fools’

    अमेरिका के पास हथियारों की कोई कमी नहीं: ट्रंप

    Heartbroken over love, suicide video on Instagram – but life saved in 7 minutes!

    प्रेम में टूटा दिल, इंस्टाग्राम पर आत्महत्या का वीडियो – लेकिन 7 मिनट में बच गई जान!

    The New Look of Katauta Lake: Lucknow Municipal Corporation's Special Cleanliness Drive

    कटौता झील का नया रूप: लखनऊ नगर निगम का विशेष स्वच्छता अभियान

    Memorandum by the Uttar Pradesh Primary Teachers' Association: District Magistrate confronted over 17-point demands.

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का ज्ञापन: 17 सूत्रीय मांगों पर जिला अधिकारी को घेरा

    Uttar Pradesh Accelerates Solar Revolution: Ranks Second in the Country with Over 7 Lakh Rooftop Solar Installations

    उत्तर प्रदेश सोलर क्रांति में तेजी: 7 लाख+ रूफटॉप सोलर के साथ देश में दूसरे नंबर पर पहुंचा

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Mojtaba Khamenei's open support for Hezbollah.

    मोजतबा खामेनेई का हिजबुल्लाह को खुला समर्थन

    July 28, 2026
    vishnu bhagwan ji

    विष्णु सहस्रनाम पाठ: करेगा की जीवन समस्याओं का समाधान

    July 28, 2026
    Trump’s ‘Fool’ Remark Goes Viral! Even Americans Who Oppose War Dubbed ‘Fools’

    अमेरिका के पास हथियारों की कोई कमी नहीं: ट्रंप

    July 28, 2026
    Dharmendra 'Pradhan' may face action

    धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: नैतिकता नहीं, भारी आक्रोश के चलते शिक्षा मंत्री पद से हटे

    July 28, 2026
    Heartbroken over love, suicide video on Instagram – but life saved in 7 minutes!

    प्रेम में टूटा दिल, इंस्टाग्राम पर आत्महत्या का वीडियो – लेकिन 7 मिनट में बच गई जान!

    July 27, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading