- हर्षल यादव मैन ऑफ द मैच औरमैन ऑफ द सीरीज बने
- साइलेंट हीरोज ने बीज XI को 116 रनों के भारी अंतर से हराया
पुणे, 30 नवंबर, 2019: टीम साइलेंट हीरोज विजेता बनी और उसने फाइनल्स में टीम बीज XI को हराकर 5वें ऊषा दिव्यांग क्रिकेट लीग 2019 की ट्रॉफी जीती। इस खेल आयोजन को ऊषा इंटरनेशनल का सहयोग प्राप्त है और इसे ऑल इंडिया क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द डीफ (AICAD) और डीफ क्रिकेट फेडरेशन द्वारा आयोजित किया गया था।
फाइनल आज ही खेला गया था, जिसमें साइलेंट हीरोज ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। साइलेंट हीरोज के हर्षल यादव ने 119 रन (नाबाद) की शानदार पारी खेली और उनकी टीम ने 20 ओवर में 181 रन बनाए। बीज XI के सुरिन्दर ने 4 ओवर में 3 विकेट झटके।
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए बीज XI के रविन्दर ने 9 बॉल में 11 रन बनाए। साइलेंट हीरोज के हर्षल ने 4 ओवर्स में 4 विकेट भी लिये और अपनी टीम को जीत दिलाई। हर्षल को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। यूटी एडमिनिस्ट्रेशन में सेक्रेटरी स्पोर्ट्स श्री के.के. यादव और ऊषा इंटरनेशनल में एप्लायंसेज के प्रेसिडेन्ट श्री सौरभ बैसाखिया इस आयोजन के मुख्य अतिथियों के तौर पर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और पुरस्कार वितरण किया।

5वां ऊषा दिव्यांग क्रिकेट लीग एक तीन-दिवसीय आयोजन था, जो 26 से 28 नवंबर 2019 तक खेला गया। लीग के 5वें संस्करण में चार व्हीलचेयर क्रिकेट टीमों, दो दृष्टिबाधित टीमों और आठ श्रवणबाधित क्रिकेट टीमों ने भाग लिया और इसमें देशभर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस वर्ष यूएसए, यूके, कोरिया और जर्मनी के अधिकारी भी आये थे और उन्होंने लीग के अगले संस्करण में अपने खिलाड़ियों की भागीदारी के संबंध में आधिकारिक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
समापन समारोह में दर्शकों को सम्बोधित करते हुए ऊषा इंटरनेशनल की कोमल मेहरा, हेड-स्पोर्ट्स इनीशिएटिव्स एवं एसोसिएशंस ने कहा, ‘‘मैंने आज यहाँ जो उत्साह और ऊर्जा देखी है, वह प्रेरक और मुग्ध करने वाली है। सभी खिलाड़ियों ने सच्ची खेल भावना का परिचय दिया। इस तरह के आयोजन ऊषा को ऐसी पहलों के सहयोग हेतु प्रोत्साहित करते हैं, जो खेलों में समावेश को बढ़ावा देती हैं। इस तरह के खेल आयोजन ऊषा ब्राण्ड का स्वभाव दर्शाते हैं, जिनसे स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा मिलता है।’’
ऑल इंडिया क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ डीफ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री पदम पस्सी ने कहा, ‘‘इतने बड़े स्तर पर भागीदारी को देखकर हम प्रसन्न हैं और टीमों की प्रतिस्पर्द्धी भावना ने हमें प्रभावित किया है। हमें आशा है कि इस लीग के प्रति लोगों की रूचि बढ़ती जाएगी और आने वाले खिलाड़ियों को मंच मिलेगा। हम इस लीग की शुरूआत से ही ऊषा के सहयोग के लिये आभारी हैं और हम भविष्य में इस मंच को बड़ा और बेहतर बनाने की अपनी यात्रा जारी रखेंगे।’’
5वें ऊषा दिव्यांग क्रिकेट लीग 2019 में भाग लेने वाली टीमों के नाम हैं- साइलेंट हीरोज 11, डीफ वारियर्स, सतलुज, चेनाब, ब्यास, रावी, झेलम और एआईसीएडी 11 । इसमें भाग लेने वाले कई खिलाड़ियों ने इंडियन डीफ क्रिकेट टीम का हिस्सा बनकर विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेन्ट्स में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया है।







